Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
21-Sep-2020

1 चीन नेपाल को सिर्फ भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं करता है, बल्कि उसकी एक नई चाल का खुलासा हुआ है। दरअसल, चीन अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद ईरान से सौदे के लिए भी नेपाली बैंकों और कंपनियों का प्रयोग कर रहा है। श्सेंटर फॉर इंवेस्टिगेशन जर्नलिज्मश् (सीजेआई) नेपाल, श्इंटरनेशनल कंस्टोर्डियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्सश् (आईसीआईजे) और बजफीड की संयुक्त खोजबीन में पता चला है कि नेपाल के कुछ बैंक और कंपनियां विदेशों से संदिग्ध रूप से प्राप्त धन को हस्तांतरित कर रही हैं। 2 नेपाल में अगले साल 28 मई से 12वीं जनगणना शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए सरकारी स्तर पर योजना भी तैयार कर ली गई है। जनगणना के साथ ही मकानों की गिनती भी की जाएगी। लेकिन, इसमें एक बड़ी दिक्कत सामने आ गई है। दरअसल, भारत और नेपाल के बीच तीन क्षेत्रों कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों देश इन तीन इलाकों को अपना हिस्सा बताते हैं। नेपाल ने दो महीने पहले नया नक्शा जारी किया था। इसमें तीनों क्षेत्रों को अपना बताया गया था। 3 पाकिस्तान की सियासत में नए दौर की शुरुआत होती दिख रही है। शुक्रवार को तमाम विपक्षी पार्टियों ने ऑल पार्टी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लंदन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसमें शामिल हुए। नवाज ने प्रधानमंत्री इमरान खान और सरकार पर कई आरोप लगाए। सबसे खास बात यह है कि नवाज ने बिना नाम लिए फौज पर निशाना साधा। पाकिस्तान में आमतौर पर नेता फौज से खिलाफ बोलने से डरते हैं। 4 यूएई और बहरीन इजराइल के साथ डिप्लोमैटिक रिलेशन बना चुके हैं। अब अगर यह अनुमान लगाया जाए कि अक्टूबर में सऊदी अरब के शासन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) भी ऐसा ही करेंगे तो कुछ गलत नहीं होगा। इसमें कोई शक नहीं कि सऊदी अरब मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी ताकत है। और उसकी मर्जी के बिना यूएई और बहरीन इजराइल से समझौता नहीं कर सकते थे। दोनों देशों में राजशाही है। अब अगर सऊदी अरब भी इजराइल के साथ रिश्ते बना लेता है तो यह मध्य पूर्व में विघटन ही कहा जाएगा। 5 फ्रांस की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- देश में पिछले 24 घंटे में 10 हजार 569 नए मामले सामने आए। इसके एक दिन पहले यानी शनिवार को 13 हजार 498 मामले सामने आए थे। यह साफ तौर पर संक्रमण की दूसरी लहर है और सरकार इसको लेकर सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है। रविवार को 12 और लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। फ्रांस में 31 हजार 585 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। दूसरी ओर, संभावित लॉकडाउन जैसे कदमों का विरोध भी शुरू हो गया है। 6 अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक, हाल के कुछ दिनों में व्हाइट हाउस और कुछ डिपार्टमेंट्स को रिसिन नामक खतरनाक कैमिकल वाले लिफाफे भेजे गए। व्हाइट हाउस के एक अफसर ने शनिवार को कहा- जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या कुछ दूसरे खतरनाक कैमिकल वाले लिफाफे भी व्हाइट हाउस या दूसरे डिपार्टमेंट्स को भेजे गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस साजिश को अंजाम देने के लिए लोकल पोस्टल सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। 7 बेलारूस के राष्‍ट्रपति अलेक्‍जेंडर लुकाशेंको को जन विद्रोह से बचाने में लगे रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादि‍मीर पुतिन को मिंस्‍क से बड़ा झटका लगा है। बेलारूस ने रूस के कर्ज नहीं देने पर चीन के साथ डील कर लिया और चाइना डिवलपमेंट बैंक से 50 करोड़ डॉलर कर्ज ले लिया। इससे पहले रूस ने बेलारूस के 60 करोड़ डॉलर के कर्ज देने के अनुरोध को ठुकरा दिया था। 8 अमेरिकी विदेश विदेश विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी कीथ क्राच की ताइवान यात्रा से भड़के चीन के सरकारी भोपू ग्‍लोबल टाइम्‍स ने ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंगवेन को जान से मारने की धमकी दी है। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि ताइवान की नेता त्‍साई अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी के साथ डिनर करके आग से खेल रही हैं। चीनी अखबार ने कहा कि अगर त्‍साई वेन के किसी कदम से चीन के कानून का उल्‍लंघन हुआ तो युद्ध शुरू हो जाएगा और ताइवानी नेता का श्सफायाश् कर दिया जाएगा। 9 अमेरिका से जारी तनाव के बीच चीन ने प्रशांत महासागर में स्थित अमेरिकी नौसैनिक बेस गुआम पर हमले का नकली वीडियो जारी किया। इस हमले में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स ने अपने एच-6 परमाणु बॉम्बर का उपयोग किया। चीनी सेना ने इस हमले का बकायदा एक सिमुलेटेड वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसका एच-6 बॉम्बर अमेरिकी एंडरसन एयर फोर्स बेस पर बम गिराता दिखाई दे रहा है।