Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Sep-2020

सीमा पर तनातनी के बीच शंघाई सहयोग संगठन में भाग लेने मॉस्को गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच गुरुवार की रात द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता करीब ढाई घंटे तक चली। इसमें भारत ने स्पष्ट कर दिया कि वह सीमा पर तनाव को बढ़ाना नहीं चाहता है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने बृहस्पतिवार को मास्को में चार महीने से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी गतिरोध और बढ़ते तनाव को लेकर बातचीत की। पिछले एक सप्ताह से भी कम वक्त में दोनों देशों के बीच यह दूसरी उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता है। संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। संयुक्त राष्ट्र के 'शांति की संस्कृति' फोरम में चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को अल्पसंख्यकों व महिलाओं से बर्ताव को लेकर खरी-खरी सुनाई। इस मंच पर भारत ने कहा, हमने एक बार फिर यूएन के मंच पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हेट स्पीच को सुना। ये ऐसे वक्त पर हुआ है जब पाकिस्तान अपने देश में व अपनी सीमाओं पर लगातार हिंसा की संस्कृति अपनाए हुए है। मानवाधिकार को लेकर पाकिस्तान का दयनीय रिकॉर्ड और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए उसका बर्ताव अंतर्राष्ट्रीय जगत के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। ईशनिंदा कानून का इस्तेमाल यहां धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ होता है। पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव मामले में भारतीय वकील नियुक्त करने से फिर से एक बार इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि इसके लिए हमें अपने स्थानीय कानूनों में संशोधन करना होगा जोकि संभव नहीं है। पाकिस्तान ने कहा है कि हम कानून मे किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते। दरअसल, पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने भारत वकील नियुक्त करने के लिए दूसरा मौका दिया था। अपने फैसले के बाद न्यायालय ने इस मामले की आगे की सुनवाई 6 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी। बता दें कि इससे पहले भी, पाकिस्तान ने भारतीय वकील को नियुक्त करने की मांग खारिज कर दी थी। विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 2.80 करोड़ पार हो गई जबकि मरने वालों की संख्या 9.08 लाख से ज्यादा हो गई। लैटिन अमेरिकी देशों में महामारी के सबसे बुरे असर के बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेताया है कि इस महामारी ने भेदभाव और अन्य मानवाधिकार उल्लंघनों को बढ़ा दिया है। नतीजतन, दुनिया में गरीबी, भुखमरी और संघर्ष बढ़ने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक प्रमुख रोजमैरी डिकार्लो और संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी मामलों के प्रमुख मार्क लोकॉक ने सुरक्षा परिषद के सामने महामारी के वैश्विक असर की गंभीर समस्या के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि दुनिया के सबसे कमजोर देशों में इनके परोक्ष नतीजे वायरस के प्रभाव से भी अधिक हो सकते हैं। कोरोनावायरस को महामारी घोषित हुए 6 महीने बीत चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को इसका ऐलान किया था। हालांकि स्थितियां अभी भी गंभीर बनी हुई हैं। वैक्सीन आने में अभी भी काफी वक्त है। हाल ही में ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका कंपनी के वैक्सीन का ट्रायल रोक दिया गया। इस पर डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि वैक्सीन का ट्रायल रोके जाने को एक चेतावनी के तौर पर देखा जाना चाहिए। हालांकि, वैज्ञानिकों को इसे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी भी क्लीनिकल रिसर्च में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं। अमेरिका में चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में खोजी पत्रकार बॉब वुडवर्ड की किताब 'रेज' ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की चिंता बढ़ा दी है। इस किताब में वुडवर्ड ने ट्रम्प को लेकर कई दावे किए हैं। यह अगले हफ्ते मार्केट में आ जाएगी। वुडवर्ड ने किताब के लिए ट्रम्प के 18 इंटरव्यू किए। किताब में बताया गया है कि ट्रम्प को कोरोनावायरस की गंभीरता के बारे पता था। वे जानते थे कि वायरस घातक और बहुत संक्रामक है। इसके बावजूद उन्होंने झूठ बोला। ट्रम्प ने यहां तक कहा कि बच्चों का इम्यून सिस्टम कोरोना के खिलाफ पर्याप्त मजबूत है। अमेरिका के एक कमर्शियल कार्गो स्पेसक्राफ्ट का नाम भारतीय एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला के नाम पर रखा गया है। अमेरिकन एयरोस्पेस कंपनी नार्थरोप ग्रुमैन ने बुधवार को इसका ऐलान किया। कंपनी ने कहा, ‘‘हमने नासा की भारतीय मूल की पहली महिला एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला को सम्मान देने के लिए अपने अगले सिग्नस कैप्सूल का नाम ‘एस एस कल्पना चावला’ रखने का फैसला किया है। उन्होंने 2001 में कोलंबिया स्पेस मिशन के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी थी। ह्यूमन स्पेस फ्लाइट के क्षेत्र में उनका काम लंबे समय तक याद रखा जाएगा।’’ ताइवान ने गुरुवार को चीन को अपनी सीमा में नहीं घुसने की चेतावनी दी। ताइवान के उपराष्ट्रपति लाइ चिंग टे ने ट्वीट किया- चीन ने फिर ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में अपने फाइटर जेट उड़ाए। वो लाइन क्रॉस न करे। ऐसी कोई भी गलती न करें। ताइवान शांति चाहता है लेकिन हम अपने लोगों को बचाएंगे। एक महीने पहले भी चीन के फाइटर जेट्स ने ताइवान की खाड़ी में इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस किया था। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीनी सेना के लड़ाकू विमानों को ट्रैक करने की बात कही थी। इन विमानों को खदेड़ने का दावा किया था। ताइवान ने चीन के एयरफोर्स की इस हरकत पर आपत्ति जताई थी। अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में जंगल की आग बेहद खतरनाक हो गई है। एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है। ओरेगन और कैलिफोर्निया में इसका असर ज्यादा है। ओरेगन में कार से सफर कर रहे दो लोग इसकी चपेट में आ गए। तेज हवा के कारण आग उन तक इतनी तेजी से पहुंची कि उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। ओरेगन में कम्युनिकेशन नेटवर्क पूरी तरह ठप हो चुका है। गवर्नर केट ब्राउन ने कहा- इस राज्य के इतिहास में अब तक इतनी भीषण आग नहीं लगी। आसमान का रंग सुर्ख हो चुका है। पाकिस्तान के एक एंटी करप्शन कोर्ट ने तोशाखाना रिश्वत मामले में अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भगोड़ा घोषित कर दिया। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को दोषी करार दे दिया। केस की सुनवाई कर रहे जज असगर अली ने पाकिस्तान में नवाज की सभी संपत्तियों का ब्यौरा सौंपने को कहा है। वहीं, दोषी करार दिए गए अन्य आरोपियों को 7 दिन के भीतर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।