Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-Sep-2020

पड़ोसियों की सीमा में घुसपैठ के लिए बदनाम चीन की अब ऑनलाइन जासूसी की भी पोल खुलने लगी है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बने टिकटॉक, वीचौट जैसे कई चीनी एप पर भारत में प्रतिबंध के बाद ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका समेत कई देशों ने सख्ती दिखानी शुरू की है। वीचौट एप चीन की जासूसी का सबसे कारगर हथियार है। यह न केवल चौटिंग में इस्तेमाल होता है, बल्कि पेमेंट और ई-कॉमर्स जैसी खूबियों के कारण ऑल-इन-वन एप है। खास बात यह है कि इस पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का पूरा नियंत्रण रहता है। वीचौट की पोल खुलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टिकटॉक से साथ-साथ वीचौट को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव पेश कर चुके हैं। अमेरिका में इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी से किस्मत आजमा रहे जो बिडेन का मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से है। अमेरिकी चुनाव पर दुनियाभर के सट्टेबाजों की भी नजर है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में रिपब्लिकन प्रत्याशी ट्रंप पर बिडेन की बढ़त बनी हुई है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश सट्टेबाज अब भी ट्रंप पर ही पैसा लगा रहे हैं। उन्हें लगता है कि आने वाले दिनों में हालात बदल जाएंगे और ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वी बिडेन को चुनाव में शिकस्त देंगे। ब्रिटेन के सट्टेबाज ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं है कि लोग ट्रंप के समर्थन में ज्यादा हैं। ट्रंप के पक्ष में अब तक 95 करोड़ से ज्यादा रुपये दांव पर लग चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र के स्टाफ के 200 लोग सीरिया में संक्रमित मिले हैं। ये सभी यहां पर संक्रमण रोकने में जुटे थे। यूएन का एक लेटर लीक होने के बाद यह जानकारी सामने आई है। सीरिया में बीते दो महीने में मामले दस गुना बढ़े हैं। अब तक देश में 3100 मामले आए हैं और 134 की मौत हुई है। ब्रिटेन में रविवार को 2988 मामले सामने आए। यह देश में 22 मई के बाद एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक ने कहा- नए मामले बढ़ना चिंता की बात है। ज्यादातर युवा संक्रमित हो रहे हैं। कोशिश करें उनसे यह संक्रमण बुजुर्गों तक नहीं पहुंचे। देश में अब तक 3 लाख 47 हजार 152 लोग संक्रमित हैं और 41 हजार 551 मौतें हुई हैं। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कोरोना महामारी पर सीधे ट्रम्प को घेरा है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने शुरू से ही इस महामारी को गंभीरता से नहीं लिया। वह भरोसे के काबिल नहीं है, उन्होंने कोरोना पर बहुत झूठ बोला है। हैरिस ने कहा, ष्महामारी की शुरुआत में ट्रम्प इसे अफवाह बताते थे। उन्होंने हेल्थ एक्सपर्ट्स का मजाक उड़ाया। अगर वह वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट्स की सुनते तो वह इसकी गंभीरता समझते।ष् अमेरिका में कोरोना वायरस फैलने के बाद स्कूल और बच्चों की देखभाल के सेंटर बंद होने से माता-पिता के लिए समस्याएं खड़ी हो गईं। इस स्थिति में टेक्नोलॉजी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की मदद की है। उन्हें सुविधाएं दी गईं है। बच्चों का ख्याल रखने के लिए पैरेंट्स को अधिक समय और छुट्टियां दीं। कुछ समय बाद उन कर्मचारियों ने एतराज किया जिनके संतान नहीं है। ट्यूनीशिया के सौसे शहर में चाकू लेकर आए आतंकियों ने एक नेशनल गार्ड ऑफिसर की हत्या कर दी। आतंकी हमले में एक सुरक्षाकर्मी घायल भी हुआ। नेशनल गार्ड के प्रवक्ता एडिन जेबाबली ने कहा- आतंकियों ने रविवार को गश्त पर निकले दो नेशनल गार्ड्स पर हमला किया। इसमें एक अफसर शहीद हो गए। एक पुलिसकर्मी घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। अमेरिकी इंटेलिजेंस ने एक बार फिर कहा है कि रूस और चीन अमेरिका की वैक्सीन रिसर्च और डेवलपमेंट का डेटा चुराने की साजिश में जुटे हैं। अमेरिका में फाइजर समेत कुछ कंपनियां वैक्सीन तैयार कर रही हैं। नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी के अलावा कई हाईटेक लैब्स में रिसर्च चल रही है। चीन और रूस की खुफिया एजेंसियां रिसर्च का डेटा चुराने की भरसक कोशिश कर रही हैं। ब्रिटेन की इंटेलिजेंस एजेंसी ने फाइबर ऑप्टिक्स केबल्स के एनालिसिस के बाद इसका खुलासा किया था। ईरान भी इसी चोरी में शामिल होने का शक है। फ्रांस सरकार ने रविवार को सात नए इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया। इसके साथ ही देश में रेड जोन घोषित किए गए इलाकों की संख्या 28 हो गई है। बीते दो दिनों से देश में 8500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अब तक यहां 3 लाख 17 हजार 706 मामले पॉजिटिव केस मिले हैं और 30 हजार 724 मौतें हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में रविवार को लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया। विक्टोरिया के प्रिमियर डेनियल एंड्रूज ने कहा कि राज्य में मामले कम हुए हैं। हालांकि सावधानी बरतते हुए लॉकडाउन 28 सितम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। ईरान में सात महीने के बाद स्कूल खोल दिए गए। करीब 1.5 करोड़ बच्चे अब स्कूल जाएंगे। देश में संक्रमितों की संख्या 3,84,666 है, जबकि 22,154 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सबसे प्रभावित अमेरिका में मरीजों की संख्या 64 लाख से ज्यादा हो गई है। यहां 1 लाख 92 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। कुक आइलैंड्स के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ विलियम्स की ऑकलैंड में कोरोनावायरस से मौत हो गई। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। पोप फ्रांसिस ने रविवार को अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अफवाह ‘कोविड से भी अधिक खतरनाक प्लेग’है जिसकी मंशा कैथोलिक गिरजाघर में विभाजन पैदा करने की है। फ्रांसिस ने पहले से तैयार भाषण की बजाय गिरजाघर समुदायों के बीच और वेटिकन नौकरशाही में अफवाह पर अपनी पुरानी शिकायत को दोहराया। पोप ने कहा कि शैतान ‘सबसे ज्यादा अफवाह फैलाता’ है जो असत्य बोलकर गिरजाघर में विभाजन पैदा करना चाहता है। पोप ने कहा, ‘भाइयों और बहनो हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम अफवाह न फैलाएं। अफवाह कोविड से भी अधिक खतरनाक एक प्लेग है। चलिए एक बड़ी कोशिश करें, अफवाह नहीं फैलाएं।’