Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Sep-2020

देश में पांच महीने बाद सोमवार से मेट्रो सर्विस शुरू हो गई है। दिल्ली, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद के लोग अब फिर से मेट्रो की सवारी कर पाएंगे। कोलकाता में 8 सितंबर से सर्विस शुरू होगी। कोरोना की वजह से 25 मार्च को पूरे देश में मेट्रो सर्विस बंद कर दी गई थी। दिल्ली में 169 दिनों बाद मेट्रो सर्विस शुरू हुई है। पहले फेज में यलो लाइन रूट पर शुरूआत की गई है। यलो लाइन समयपुर बादली को हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। मेट्रो के सफर में यात्रियों को मास्क पहनने जैसी कई शर्तें माननी होंगी। जयपुर मेट्रो के एक कोच में 50 से ज्यादा लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम आज लगातार दूसरे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। ड्रग्स के कमर्शियल एंगल यानी रिया के ड्रग्स के व्यापार से जुड़े होने की आशंका को लेकर आज जांच हो सकती है। इस दौरान रिया के भाई शोविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और हेल्पर दीपेश सावंत को सामने बैठकर सवाल-जवाब किए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक आज रिया की गिरफ्तारी भी हो सकती है। कांग्रेस में 23 नेताओं की चिट्ठी पर अभी विवाद नहीं थमा भी है। इस बीच एक नई चिट्ठी पार्टी के सामने चुनौती बनकर आ गई है। इस बार उत्तर प्रदेश से सवाल उठे हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले साल कांग्रेस से निकाले गए 9 वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी लेटर लिखकर कहा है कि परिवार के मोह से ऊपर उठकर काम करें। चिट्ठी लिखने वालों में 2 प्रमुख नेता पूर्व सांसद संतोष सिंह और पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी शामिल हैं। भारत में हर दिन कोरोना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। भारत शनिवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गया। वहीं, बढ़ते मामलों के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर एक राहत भरी खबर आई है। मॉस्को और नई दिल्ली के बीच रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन को लेकर बातचीत हो रही है। भारत में रूस के राजदूत निकोलेय कुदाशेव ने बताया कि वैक्सीन को लेकर मॉस्को और भारत सरकार के बीच कई स्तरों पर बातचीत हो रही है। इसमें वैक्सीन की आपूर्ति, सह-विकास और सह-उत्पादन जैसे मुद्दे भी शामिल है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे भूकंप के झटके आए। इसका केंद्र उत्तर मुंबई में 102 किलोमीटर दूर था। इससे पहले पांच सितंबर की सुबह मुंबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र मुंबई की उत्तर दिशा में 98 किलोमीटर दूर था। भारतीय और चीनी सेनाओं ने तनाव को कम करने के प्रयासों में पूर्वी लद्दाख में रविवार को एक और दौर की वार्ता की। हालांकि, सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों द्वारा पिछले हफ्ते बनी टकराव की स्थिति के बाद अतिरिक्त सैनिकों तथा हथियारों को पहुंचाने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूत्रों ने कहा कि चुशूल के पास करीब चार घंटे तक चली ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत में कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अत्यधिक उच्च स्तर की सतर्कता बरत रही है और इलाके में किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर सोमवार से शुरू हो रहे राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पीएमओ ने रविवार को बताया कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘उच्चतर शिक्षा के सुधारों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भूमिका’ शीर्षक वाले इस सम्मेलन में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री, सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। पीएमओ ने बयान में कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को एक न्यायसंगत और जीवंत ज्ञान समाज बनाने के लिए प्रयासरत है। जदयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को एक मेगा आभासी रैली के जरिए चुनाव का बिगुल फूकेंगे। इस रैली का नाम ‘निश्चय संवाद’ है। 11.30 बजे से पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म रकनसपअम.बवउ सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए लगभग 35 लाख लोगों के सीधे नीतीश का भाषण सुनने की उम्मीद है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा, ‘यह अब तक की सबसे बड़ी आभासी रैली होगी, क्योंकि जदयू 26.25 लाख से अधिक लोगों को पहले ही लिंक भेज चुका है। ये लिंक उन्हें सीधे मुख्यमंत्री के भाषण से जोड़ देगा।’ इसरो लगातार अंतरिक्ष में नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में एक और उपलब्धि जोड़ने की तैयारी इसरो 2021 की शुरुआत में चंद्रयान 3 की लांच कर सकता है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, चंद्रयान-2 के विपरित इसमें ‘ऑर्बिटर’ नहीं होगा लेकिन इसमें एक ‘लैंडर’ और एक ‘रोवर’ होगा। पिछले साल सितंबर में चंद्रयान-2 की चंद्रमा की सतह पर ‘हार्ड लैंडिंग’ के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इस साल के अंतिम महीनों के लिये एक अन्य अभियान की योजना बनाई थी। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन ने इसरो की कई परियोजनाओं को प्रभावित किया और चंद्रयान-3 जैसे अभियान में देर हुई। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित जेईई मेन सितंबर 2020 रविवार को संपन्न हो गई। करीब 75 से 80 फीसदी छात्रों ने जेईई में उपस्थिति दर्ज करवायी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 11 सितंबर से पहले जेईई मेन सितंबर 2020 का रिजल्ट जारी कर देगी। इसी दिन जेईई मेन की जनवरी और सितंबर में आयोजित दोनों परीक्षाओं में से बेस्ट स्कोर केआधार पर जेईई मेन 2020 की मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसी मेरिट लिस्ट में से टॉप ढाई लाख छात्र आईआईटी में दाखिले की जेईई एडवांस परीक्षा में भाग लेंगे। जबकि इसी मेरिट से देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेज स्नातक यानि बीटेक और बीई प्रोग्रामों में दाखिला देंगे। रेलवे यात्रियों को कोरोना वायरस महामारी के बाद भी अपने कंबल और बेडशीट लेकर ही यात्रा करनी होगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि हमने यात्रियों को एक बार इस्तेमाल होने वाली बेडशीट देने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक विस्तृत नीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे सफर के दौरान स्वच्छता बनाए जाने की कोशिशें कर रहा है। इसलिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने मीडिया की उन खबरों को भी खारिज किया जिसमें कहा गया है कि रेलवे करीब 500 ट्रेनों का संचालन बंद कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी ट्रेन का संचालन या किसी स्टेशन को बंद करने को कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हम ‘जीरो-बेस्ड टाइम टेबल’ तैयार कर रहे हैं और इसमें आईआईटी मुंबई की मदद ले रहे हैं।