Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-Sep-2020

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी जनरल असीम सलीम बाजवा (Retired general Asim Saleem Bajwa) ने करप्शन के गंभीर आरोपों के बाद गुरूवार को पीएम के सलाहकार पद से इस्‍तीफा दे दिया है. पाकिस्‍तानी सेना और चीन-पाकिस्‍तान इकनॉमिक कॉरिडोर के अध्‍यक्ष पद पर रहते हुए जनरल बाजवा पर अरबों रुपये की संपत्ति बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं. (फोटो-AFP) कोरोना महामारी से निपटना सिर्फ वैक्सीन से ही संभव है जिस पर दुनिया भर के वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। अमेरिकी संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने जन स्वास्थ्य से जुड़ी एजेंसियों को बताया है कि वह अक्तूबर या नवंबर तक दो वैक्सीन तैयार कर सकता है। पिछले सप्ताह सीडीसी द्वारा जन स्वास्थ्य से जुड़ी संस्थाओं को भेजे गए दस्तावेजों में वैक्सीन को 'ए' और 'बी' नाम दिया है। इसमें वैक्सीन से जुड़ी जरूरी अहम जानकारियां शामिल हैं। जैसे वैक्सीन की खोज के बीच का समय किस तापमान पर उन्हें रखना है। यह मानक मॉडर्ना और फाइजर कंपनी द्वारा तैयार वैक्सीन के मानकों से मिलते जुलते हैं। भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच बताया जा रहा है कि चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही ने शंघाई सहयोग संगठन की अहम बैठक से इतर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की इच्छा जताई है। इस संबंध में जानकारी रखने वालों ने यह जानकारी दी। राजनाथ सिंह और वेई दोनों एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल रूस की राजधानी मॉस्को में हैं। जानकारी के अनुसार चीनी पक्ष ने भारतीय मिशन को दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच एक बैठक की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे पाकिस्तान के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बाजवा ने कहा कि वे पीएम इमरान खान के विशेष सलाहकार के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के चेयरमैन बने रहेंगे। बाजवा पर आरोप है कि उन्होंने चीन के साथ मिलकर बेहिसाब संपत्ति बना ली है। इसके खुलासे ने पाकिस्तानी सियासत में भूचाल ला दिया है। पाकिस्तानी सेना से रिटायर होने के बाद चीन-पाकिस्तान इकॉनॉमिक कॉरीडोर के चेयरमैन बनाए गए जनरल असीम सलीम बाजवा और उनके परिवार ने 99 कंपनियां और 133 रेस्त्रां बनाकर भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत और रूस के बीच एके-47 203 राइफल्स को लेकर डील पक्की हो गई है। एके-47 203 को एके-47 राइफल्स का सबसे एडवांस्ड वर्जन माना जाता है। अब इस राइफल को भारत में भी बड़े पैमाने पर तैयार किया जा सकेगा। रूसी मीडिया ने गुरुवार को इस डील की जानकारी दी। एके-203 रायफल, एके-47 रायफल का एडवांस वर्जन है। यह ‘इंडियन स्मॉल ऑर्म्स सिस्टम’ (इनसास) रायफल की जगह लेगा। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक भारतीय थल सेना को लगभग 770,000 एके-203 रायफलों की जरूरत है, जिनमें से एक लाख का आयात किया जाएगा और शेष का विनिर्माण भारत में किया जाएगा। चांद को जंग लग रहा है। अंतरिक्ष में हमारे सबसे करीबी पड़ोसी की सतह पर जंग के दाग दिख रहे हैं। यानी चांद की सतह पर ऑक्सीडाइज्ड आयरन के अंश हेमेटाइट नजर आए हैं। पृथ्वी पर यह प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला खनिज है। लेकिन चांद की सतह पर इस खनिज के चिह्न चौंकाने वाले हैं। लोहे के ऑक्सीडेशन यानी जंग लगने के लिए हवा और पानी यानी नमी दोनों का होना जरूरी है। जबकि चांद पर हवा न के बराबर है और तरल अवस्था में पानी भी नहीं है। चांद पर वैज्ञानिकों को वॉटर आइस यानी बर्फ की मौजूदगी तो मिली है, लेकिन सिर्फ इससे सतह पर हेमेटाइट का बनना संभव नहीं है। अमेरिका में अश्वेतों के साथ पुलिस की क्रूरता का एक और मामला गुरुवार को सामने आया। यह घटना मार्च में न्यूयॉर्क के रोचेस्टर में घटी थी। अमेरिकी पुलिसकर्मियों ने अश्वेत डेनियल प्रूड का चेहरा ढंका और उसे पत्थर के सहारे टिका दिया। इस दौरान डेनियल बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां 7 दिन बाद उसकी मौत हो गई। मामला सात महीने पुराना है। डेनियल के परिवार ने बुधवार को घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। इसमें उसके परिजन ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अमेरिका में पिछले सात महीने में अश्वेतों के साथ पुलिस की क्रूरता में अश्वेतों की मौत का यह तीसरा मामला है। पाकिस्तान की इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने कुलभूषण जाधव मामले में सुनवाई एक महीने के लिए टाल दी। कोर्ट जाधव को पाकिस्तान मिलिट्री कोर्ट की ओर से सुनाई गई मौत की सजा पर समीक्षा करने के लिए सुनवाई कर रही है। अटॉर्नी जनरल खालिद जावेद खान ने पाकिस्तान की ओर से पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के आदेश के मुताबिक, भारत को कॉन्सुलर एक्सेस दी गई थी। हालांकि, भारत ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इस पर कोर्ट ने ने पाक सरकार से कहा है कि वह भारत को कुलभूषण के लिए वकील रखने का दूसरा मौका दे। बढ़ते मोटापे का एक और खतरा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बताया है। यहां हुई रिसर्च के मुताबिक, अगर किसी पुरुष की कमर 40 इंच सा इससे अधिक है, तो प्रोस्टेट कैंसर से उसकी मौत होने का खतरा 35 फीसदी तक है। रिसर्च 2 लाख पुरुषों पर की गई है। अध्ययन की एक और बात सबसे चौकाने वाली है। रिसर्चर्स का कहना है, यहां खतरे का मतलब पूरे शरीर की चर्बी या बीएमआई अधिक होने से नहीं है। शरीर के खास हिस्से पर चर्बी बढ़ने के कारण खतरा ज्यादा बढ़ता है। ऐसा क्यों है वैज्ञानिकों ने इसके कारण भी गिनाए हैं। जर्मनी में गुरुवार को एक अपार्टमेंट में पांच बच्चों के शव मिले। सभी की हत्या का शक इन बच्चों की मां पर है। उसने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन बच गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सोलिजिन शहर की है। घटना सामने आने के बाद लोग बच्चों को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसने यह बताने से इनकार कर दिया कि बच्चों को किस तरह से मारा गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना है कि कश्मीर मुद्दे पर दुनिया पाकिस्तान के साथ नहीं है। उनके मुताबिक, दुनिया के लिए भारत बहुत बड़ा और संभावनाओं वाला बाजार है। इन्हीं आर्थिक मजबूरियों के चलते कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाता। यह बात इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान का आर्थिक भविष्य चीन से जुड़ा है। जहां तक सवाल सेना और सरकार के रिश्तों का है तो यह बेहद अच्छे हैं। दोनों कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। सेना सरकारी नीतियों का समर्थन करती है। हम एक साथ खड़े हैं और मिल-जुलकर काम करते हैं।