Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
31-Aug-2020

इंडोनेशिया में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। देश के डॉक्टर्स एसोसिएशन के मुताबिक कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे 100 डॉक्टरों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। कई अस्पतालों ने चेतावनी दी है कि वे पूरी क्षमता से चल रहे हैं, उनके यहां अब जगह नहीं बची है। रविवार को यहां 2858 नए मामले आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अगस्त में संक्रमण बढ़ा है। पहले जकार्ता में बार और नाइटक्लब खोलने की तैयारी थी, लेकिन संक्रमण बढ़ने पर इसे रोक दिया गया है। देश में अब तक 1 लाख 72 हजार 53 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 2 इजराइल की एल आल एयरलाइंस ने सोमवार को पहली बार अबू धाबी के लिए उड़ान भरी। इजराइल के शहर तेल अवीव से यूएई की यह पहली कमर्शियल उड़ान है। अमेरिका की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच शांति समझौता हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 13 अगस्त को ट्वीट कर इसकी घोषणा की थी। तेल अवीव के पास बेन गुरियन एयरपोर्ट से एल आल एयरलाइंस की एलवाई971 सुबह 10.30 बजे अबू धाबी के लिए रवाना हुई। इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद और व्हाइट हाउस के सलाहकार जेरेड कुश्नर के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सवार हैं। 3 अमेरिका में शनिवार रात से लेकर रविवार तक तीन राज्यों में 11 लोगों को गोली मारी गई। इसमें दो की जान चली गई। गोलीबारी की पहली घटना ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड में हुई। यहां पर अश्वेत की मौत के बाद से प्रदर्शनकारियों का ट्रम्प समर्थकों से आमना-सामना होने के बाद दोनों गुटों में हिंसक झड़प हुई। इसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मरने वाला ट्रम्प समर्थक और राइट विंग का सदस्य बताया जा रहा है। शूटिंग की दूसरी घटनाएं मिसौरी और शिकागो में हुईं, लेकिन उनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है। 4 ताइवान में पतंग महोत्सव में एक हादसा होने से बच गया। यहां एक बच्ची पतंग की पूंछ में फंस गई और हवा में उड़ने गई। हालांकि, उसे बाद में बचा लिया गया। उसे मामूली चोट लगी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ताइवान के सिंचु शहर में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव चल रहा है। रविवार को यहां एक विशाल पतंग की पूंछ पर लड़की फंस गई। देखते ही वह हवा में उड़ गई। कई बार गोता लगाने के बाद वह जब नीचे की तरफ आई तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। 5 पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची बाढ़ से जूझ रहा है। लगातार बारिश के बाद शहर की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया है। बीते चार दिनों से शहर में बिजली गुल है। इसके बावजूद लोगों तक सरकारी मदद नहीं पहुंच पा रही। इस पर अब इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के नेता ही सवाल उठाने लगे हैं। पीटीआई के नेता शहजाद कुरैशी ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन लोगों को मदद नहीं पहुंचा पा रहा है। घरों के वाटर टैंक और सड़कों पर सीवेज का पानी भरा है। बीते तीन-चार दिन से हम लगातार मदद मांग रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। शहर के किसी भी इलाके को देखें तो लगता है कि नदी बह रही है। 6 चीन में कोरोना वायरस प्रकोप के चरम पर रहने के दौरान गिरफ्तार की गई मध्यम आयु वर्ग की एक उइगर मुस्लिम महिला ने हवालात की भयावह कहानी बताई है। उसके साथ दर्जनों अन्य महिलाओं को भी पुलिस ने वहां बंद किया था। उसने बताया कि वहां उसे एक दवा पीने के लिए मजबूर किया गया जिससे कमजोरी और मितली महसूस होने लगी। महिला ने बताया कि उसे और अन्य महिलाओं को हफ्ते में एक बार मुंह ढककर नग्न होना पड़ता था और फिर उनके ऊपर रोगाणुनाशक रसायन का छिड़काव किया जाता था। 7 बेलारूस में राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को करीब एक लाख लोगों ने श्हीरो सिटीश् में जोरदार प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शनकारी श्जन्मदिन मुबारक हो चूहेश् के नारे लगा रहे थे। राष्ट्रपति लुकाशेंको 66 साल के हो गए हैं और उनके इस्तीफे के लिए देशभर में प्रदर्शनों का दौर जारी है। राष्ट्रपति लुकाशेंको जन्मदिन पर राजधानी में स्थित अपने घर में ही रहे और उन्हें वहां पर एक बार फिर से असाल्ट राइफल के साथ देखा गया।