Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Aug-2020

1 नेपाल के विदेश मंत्रालय ने विदेशी राजनयिकों के लिए नियमों में बदलाव का फैसला किया। यानी प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार ‘डिप्लोमैटिक कोड ऑफ कंडक्ट बदलने जा रही है। इसके तहत अब कोई भी फॉरेन डिप्लोमैट किसी भी नेता से सीधे मुलाकात नहीं कर सकेगा। इसके लिए दूसरे देशों की तरह एक तय प्रक्रिया या प्रॉपर डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल और चैनल होगा। कुछ महीने से नेपाल में सियासी संकट चल रहा है। इस दौरान चीन की राजदूत ने सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के कई नेताओं के अलावा राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से तक सीधे मुलाकात की थी। इसको लेकर नेपाली मीडिया और यहां तक कि आम लोगों ने सवाल उठाए थे। 2 पाकिस्तान में जानलेवा पोलियो के वैक्सीन भी चोरी किए जा रहे हैं। लाहौर में इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक हेल्थ ऑफिसर है। दूसरा उसका हेल्पर है। दोनों के पास पांच लाख रुपए के वैक्सीन बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अलावा दुनिया के किसी देश में अब पोलियो नहीं बचा है। 3 मंदिर मे बडा पंडाल, शंखनाद करते भक्त, लाल चूड़ियां और पारंपरिक पोशाक पहने महिलांए श्जयदेव जयदेव जय मंगलमूर्तीश् की आरती गाते दिखाई दें तो यह अपने लिए आम बात हो सकती है। अगर यह नजारा पाकिस्तान के कराची शहर का हो तो आपको शायद पहले विश्वास न हो। यहां रहने वाले 800 से ज्यादा भारतीय मूल के महाराष्ट्रीयन परिवार सालों से गणपति उत्सव मनाते आ रहे हैं। इन्होंने कराची के बड़ा मंदिर में डेढ़ दिन का गणेश उत्सव मनाया। इनका कहना था कि इससे पूरे साल भर की ऊर्जा मिल गई। कराची के रत्नेश्वर महादेव मंदिर, गणेश मठ मंदिर और स्वामीनारायण मंदिर में यह उत्सव होता है। 4 दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 42 लाख 42 हजार 981 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 67 लाख 35 हजार 162 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 27 हजार 60 की मौत हो चुकी है। इस बीच, ट्यूनिशिया में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हेल्थ प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का फैसला किया है। ट्यूनिश अफ्रीकी प्रेस के मुताबिक, सावर्जनिक जगह पर मास्क न पहनने पर अब जुर्माना लगाया जाएगा। कार्यकारी स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद हबीब कैचै ने कहा कि मास्क पहनना अब अनिवार्य है। 5 लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच खूनी संघर्ष के 3 महीने बाद चीन के सरकारी प्रोपेगैंडा अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर सर्वे कराया है। इस सर्वे के परिणाम से यह पता चला है कि चीनी लोग अपने नेताओं के ऐक्शन से खुश नहीं हैं। उधर, इस सर्वे में करीब 51 फीसदी चीनी लोगों ने भारत की मोदी सरकार की प्रशंसा की है। ग्लोबल टाइम्स के सर्वेक्षण में 70 फीसदी चीनी लोगों ने कहा कि भारत में चीन विरोधी सोच बहुत ज्यादा है। 6 दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस के सैनिकों के बीच युद्धग्रस्त पूर्वी सीरिया में जोरदार झड़प का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने तेजी से आगे बढ़ते हुए अपने आर्मर्ड वीइकल से अमेरिकी सैनिकों को टक्कर मार दी। इस झड़प में कम से कम 4 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं। इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि रूस ने अपने हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी करके कहा है कि यह घटना 25 अगस्त सुबह 10 बजे की है। 7 साउथ चाइना सी में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए चीन ने बुधवार देर रात चार मिसाइलों का टेस्ट किया। बताया जा रहा है कि ये चारों मध्यम दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें थीं। चीन ने पहले ही हेनान द्वीप के पास मिसाइल टेस्ट को लेकर नोटम जारी किया हुआ था। जिसके कारण इस क्षेत्र में हवाई यातायात को प्रतिबंधित कर दिया गया था। चीन ने यह कदम अमेरिकी खोजी जहाजों के उसकी वायुसीमा के नजदीक उड़ान भरने के बाद उठाया है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने इन मिसाइलों का टेस्ट हेनान द्वीप और पारसेल द्वीप के बीच किया है। 8 पिछले साल फरवरी में भारत के 40 जवानों की शहादत के पीछे जिन आतंकियों का हाथ था, उनका कच्चा-चिट्ठा चार्जशीट में दाखिल किए जाने से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। 13,500 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट में हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर समेत जिन 20 आतंकियों को आरोपी बनाया गया है, उनसे पाकिस्तान की साजिश का खुलासा होते देख उसने उल्टा भारत पर ही आरोप लगाए हैं। पाक ने बयान जारी कर भारत की श्तथाकथित चार्जशीटश् को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि भारत ने ऐसा जम्मू-कश्मीर में अपने आतंकवाद को छिपाने के लिए किया है।