Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Aug-2020

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 38 लाख 50 हजार 333 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 65 लाख 99 हजार 377 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 23 हजार 278 की मौत हो चुकी है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम संक्रमित मिले हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मौमून 30 साल तक मालदीव के राष्ट्रपति रह चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हफ्ते राजधानी माले में संक्रमण फैलने को लेकर आगाह किया था। माले में अगस्त से लेकर अब तक 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 7 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 28 लोगों की मौत हुई है। 2 अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर तेजी से तनाव बढ़ गया है। चीन का आरोप है कि अमेरिका के दो एडवांस्ड यू-2 स्पाय प्लेन्स (जासूसी विमान) ने पिछले दिनों उसकी सीमा में घुसकर मिलिट्री ड्रिल को रिकॉर्ड किया। घटना उत्तरी चीन में हुई। हालांकि, सटीक लोकेशन की जानकारी नहीं दी गई। अमेरिका ने चीन के आरोप का खंडन तो नहीं किया किया, लेकिन कहा- हमने किसी नियम को नहीं तोड़ा। दोनों देशों का यह तनाव इसलिए काफी गंभीर है क्योंकि पिछले ही महीने अमेरिका के दो फाइटर जेट्स शंघाई से महज 75 किलोमीटर की दूरी पर काफी देर तक उड़ान भरते नजर आए थे। 3 चीन और पाकिस्तान मिलकर घातक जैविक हथियार तैयार कर रहे हैं। चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर की आड़ में इसे अंजाम दिया जा रहा है। यह काम पिछले पांच सालों से चल रहा है। कोरोना वायरस के बाद चर्चा में आए वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट क्लाक्सोन ने यह दावा किया है। एंथनी क्लान की रिपोर्ट के मुताबिक वुहान के वैज्ञानिक पाकिस्तान में 2015 से खतरनाक वायरस पर रिसर्च कर रहे हैं। क्लाक्सोन ने पिछले महीने यह भी खुलासा किया था कि चीन और पाकिस्तान ने बॉयो-वारफेयर की क्षमता को बढ़ाने के लिए तीन साल की एक और सीक्रेट डील की है। दोनों देशों के वैज्ञानिकों की स्टडी रिसर्च पेपर में भी छपी है। 4 भारत का मोस्ट वांटेड भगोड़े दाऊद इब्राहिम का नाम इन दिनों पाकिस्तान की प्रमुख फिल्म अभिनेत्री श्ग्लैमरस गर्लश् मेहविश हयात के साथ जुड़ रहा है। उसने अपने दबदबे के चलते हयात को कई फिल्मों में काम भी दिलाया है। मेहविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक हयात के केवल दाऊद ही नहीं, कई क्रिकेटर और यहां तक की पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से भी करीबी संबंध हैं। पिछले साल मेहविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया था। इसके बाद तो सोशल मीडिया कई तरह की कहानियों से पट गया था। लोगों का कहना था कि उसे पुरस्कार इसलिए मिला, क्योंकि उसके पाकिस्तान में बहुत ताकतवर लोगों से संबंध हैं। एक प्रमुख वेबसाइट ने तभी दाऊद इब्राहिम से उनकी करीबी के बारे में संकेत दिया था। 5 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अमेरिका की नागरिकता दी। ट्रम्प ने एक कार्यक्रम में उन्हें सिटिजन सटिफिकेट सौंपा। माना जा रहा है कि उन्होंने कानूनी रूप से इमिग्रेशन को अपना सपोर्ट दिखाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रम्प लगातार अवैध इमिग्रेशन के खिलाफ रहे हैं। ट्रम्प ने कार्यक्रम में सुंदरी नरायणन को अमेरिका की नागरिकता दिलाई। उन्हें एक प्रतिभाशाली सॉफ्टवेयर डेवलपर भी बताया। उन्होंने कहा कि नारायणन अपने पति के साथ अमेरिका में पिछले 13 साल से हैं। 6 पाकिस्तान में इस समय बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सिंध, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी इसका असर हुआ है। पिछले तीनों से हो रही जोरदार बारिश की वजह से अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और हजारों लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। पाकिस्तान की नेशनल डिजास्टर एजेंसी के मुताबिक, कराची की कई सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया है। सड़कों के किनारे खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गई हैं। यहां का सिवेज सिस्टम पुराना होने की वजह से पानी निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 7 एक ओर जहां दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, वहीं अफ्रीका से अच्छी खबर आई है। अफ्रीका अब पोलियो वायरस से मुक्त हो चुका है। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में ही पोलियो वायरस बचा था। पिछले चार सालों से यहां पोलियो का एक भी मामला नहीं आया है। डब्ल्यूएचओ के अफ्रीका रीजन के कार्यालय ने अफ्रीका महाद्वीप को पोलियो मुक्त घोषित किया। डब्ल्यूएचओ ने 1988 में वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (जीपीईआई) शुरू की थी। तब से लेकर अब तक लगभग पूरी दुनिया से पोलियो को खत्म किया जा चुका है। हालांकि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी यह वायरस मौजूद है।