Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Jun-2020

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सलकनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को चाइना के सामान का विरोध करते हुए चाइना के सामान को जलाया और नारेबाजी की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड पर चाइना के सामानों का विरोध करते हुए उन सामानों की होली जलाई साथी लोगों से भी अपील की कि वह चाइना के सामान की खरीदारी ना करें। चीनी सेना द्वारा भारतीय सेना पर हमले का हर जगह विरोध हो रहा है इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सलकनपुर ने भी आज नगर रेहटी में अपना विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी सहित युवा मोर्चा के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।