Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Jun-2020

ज्योतिर्लिंग #महाकालमंदिर में 79 दिनों के बाद आज सुबह भक्तों का प्रवेश शुरू हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक भक्तों को भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएंगे। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। दर्शनार्थियों को #सैनिटाइज भी किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन ने महाकाल दर्शन करने के लिए मोबाइल ऐप, टोल फ्री नंबर तथा मंदिर के काउंटर पर एडवांस बुकिंग कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। महाकाल मंदिर के अलावा काल भैरव मंदिर भी खोला गया है। #उज्जैन में शेष मंदिर 15 जून या उसके बाद खुलेंगे। #मंदिरों के अलावा दो मस्जिदों और गुरुद्वारे सहित एक चर्च को खोलने की भी सहमति बनी है। महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था के तहत दर्शनार्थियों को गेट नंबर एक से प्रवेश दिया जा रहा है। गर्भगृह में दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद रहेगा। दर्शन के बाद श्रद्धालु नंदी हॉल की रैंप से होते हुए ओंकारेश्वर मंदिर के पास से होते हुए मंदिर के बाहर आ रहे हैं। भक्तों को परिसर के अंदर अन्य मंदिरों में जाने की अनुमति नहीं है। मंदिर प्रशासन ने 2800 भक्तों को दर्शन कराने की योजना बनाई है।