राज्य
प्रतापगढ़ में एक मजिस्ट्रेट का मजदूर को लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अफसर मजिस्ट्रेट को बचाने में जिला प्रशासन जुट गया है। मजिस्ट्रेट के सार्वजनिक स्थान पर लात मारने के वीडियो पर जिलाधिकारी डॉ रुपेश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। मुंबई से मजदूरों की स्पेशल ट्रेन सोमवार को प्रतापगढ़ आई थी। इसके बाद मजदूरों को बस से अपने अपने घर जाना था। इसी बस पर चढने के लिए मजदूर कतार में लगे थे। इस बीच एक मजदूर कतार तोडकर बस पर चढने लगा। डियुटी पर तैनात मजिस्ट्रेट शतुष्न बैश्य ने मजदूर को लात मार दी। शतुष्न बैश्य प्रतापगढ़ में मुख्य राजस्व अधिकारी हैं। मजदूर को लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।