राज्य
कोरोना के कहर के चलते प्रवासी मजदूर अपने गांव जाने को मजबूर है वहीं कई मजदूर रास्ते में फंसे हुए है छत्तीसगढ़ जिला मुंगेली से आये 6 मजदूर भोपाल में फंसे हुए है। यह मजदूर लॉक डाउन के चलते छत्तीसगढ़ नही जा पाए । यह सभी काम की तलाश में चार महिने पहले छत्तीसगढ़ से भोपाल आए थे। जिसके बाद से यही फंसे हुए है। ग्राम इस्लाम नगर की एक निर्माणधीन बिल्डिंग में यह रुके हुए है इन्होने छत्तीसगढ़ जाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार से गुहार लगाई है।