राज्य
लॉकडाउन के दौरान पुलिस पुलिस की छवि बदल गई। आम लोगों के पुलिस के जवान किसी देवदूत से कम नहीं हैं। ऐसे समय में मप्र के दमोह जिले में पदस्थ एक पुलिस चौकी प्रभारी का सिंघम स्टाइल में स्टंट करता हुआ वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। अब एसपी ने चौकी प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। दरअसल, वायरल वीडियो में 2 चमचमाती कारों के बीच खड़े एसआई नरसिंहगढ़ चौकी के प्रभारी हैं। यह दमोह के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आता है। 2 नई कारों की छत पर थाना प्रभारी का सिंघम वाला स्टंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।