Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-May-2020

कोरोना महामारी से जहां हर कोई परेशानी झेल रहा है, लेकिन इस बार किसानो को दोहरी मार पड़ी है कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण फसल बेचने में दिक्कतें आ रही है । राजधानी भोपाल में ही हालात खराब है । यहां सिहोर बायपास के पास स्थित एक वेयर हाउस में किसानों को तीन-तीन चार चार दिन तक अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ा रहा है। यहां 2 किलो मीटर तक किसान अपनी फसल लेकर खड़े है , लेकिन रविवार होने के कारण वेयर हाउस बंद रहा जिसके कारण इन्हे अपनी फसल तुलाई के लिए दूसरे दिन तक इंतजार करना पड़ा । इसके अलावा कई किसान तो 3 दिन से अपने नंबर का इंतजा कर रहे है।