Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-May-2020

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर सो रहे 15 प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है साथ ही उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक मजदूरों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही मरीजों के उपचार का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी ।