Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-May-2020

भोपाल ईएमएस, प्रदेश के गृह और स्वस्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा कोरोना वायरस को लेकर फुल एक्शन में आ गए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू कर दिए है l हाल ही में उन्होंने लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। वहीं काम करने वालो की हौसला अफजाई भी की है l नरोत्तम मिश्रा स्वास्थ्य विभाग और गृह विभाग की दोनों मत्वपूर्ण जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है l नरोत्तम मिश्रा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार जिले केअधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संपर्क कर रहे है l मंत्रालय में विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण से बीमार लोगों की चिकित्सा के संबंध मे समीक्षा के साथ ही कोरोना वारियर्स को आ रही समस्यायों का तत्परता के साथ त्वरित निर्णय लेकर निराकरण करते है l मंत्री नरोत्तम मिश्रा की पहल पर ही कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में प्लाज्मा थेरेपी के ट्रायल की अनुमति मिली ।अब तक थेरेपी से 4 मरीज अरविंदो मेडीकल कालेज इंदौर में ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को इंदौर में पदस्थ आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उन्हें बधाई देकर पुलिस का उत्साहवर्धन भी किया। कुछ समय पहले आदित्य मिश्रा कोरोना से संक्रमित हो गए थे।इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर लौटे। उन्होंने अपना प्लाज्मा कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए दान किया । आदित्य मिश्रा ने गुरुवार को अपना प्लाज्मा डोनेट किया। आदित्य ने नरोत्तम मिश्रा से कहा कि यह ईश्वर की कृपा थी। मैं जल्दी ही वापस लौट आया। नरोत्तम मिश्रा ने आदित्य से कहा कि आप अन्य लोगों के अंदर भी इसी तरह के भाव पैदा करे। स्वस्थ मरीज प्लाज्मा डोनेट करें। इस बीमारी को लेकर जनमानस में छुआछूत की बीमारी जैसा जो भाव पैदा हो रहा है। इसे रोकने के लिए आप स्वप्रेरणा से समाज को दिशा देने का काम करें। नरोत्तम मिश्रा की कार्यप्रणाली त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और अधिकांश समय स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निराकरण करने से उनकी जनमानस के बीच बेहतर छवि बन रही है