Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
31-Aug-2019

1 मध्य प्रदेश में सियासत पूरी रह से गरमा गई है। प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस में अलग अलग खेमों के समर्थक अपने नेता के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हैं। इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाराज होने की चर्चा भी है। साथ ही यह दावा भी किया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का अल्टीमेटम भी दिया है। लेकिन मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इन दावों को खारिज कर दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर सिंधिया के बेटे आर्यमन सिंधिया की फोसबुक प्रोफाइल से सिंधिया का एक वीडियो शोयर किया गया है। 2 मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर लगातार सियासी घमासान जा रही है। कांग्रेस के सभी गुट एक्टिव हो गए हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष बनने का सवाल नजर अंदाज कर दिया। वह मीडिया से मुखातिब हो रहे थे इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह इस जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कुछ कहा नहीं लेकिन हाथ से इंकार करने का इशारा कर दिया। 3 प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा गुरुवार को संविदा शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित किया था। लेकिन शुक्रवार को परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है। बोर्ड ने अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया है। बोर्ड की ओर से आदेश जारी कर कहा गया है कि 3 फरवरी 2019 को दूसरे चरण में आंग्रेजी विषय की परीक्षा में दिव्यांग अभ्यथिर्यों के लिए नियमानुसार सुवाधा प्रदान करते समय प्रश्न पत्र की मैपिंग में त्रुटि हुई है। इसिलए अंग्रेजी का पेपर रद्द किया जाता है। 4 केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने देशभर में भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, इटारसी और बीना सहित करीब 150 स्थानों पर अचानक संयुक्त तलाशी (ज्वाइंट सप्राइज चौकिंग) की कार्रवाई की है। भोपाल सीबीआई ने रेलवे के 90 लाख रुपए के एक टेंडर को लेकर करीब आधा दर्जन स्थानों पर छापे की कार्रवाई की। जिसमें काफी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 5 बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़कर उड़ीसा और उसके आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा के चक्रवात में तब्दील हो गया है। मानसून ट्रफ के प्रदेश से होकर गुजरने और अरब सागर पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात से मप्र में बरसात की गतिविधियां बढ़ गई हैं।मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश के अनेक स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही सितंबर के प्रथम सप्ताह में भी अच्छी बरसात के आसार जताए हैं।