Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-Aug-2019

1 भाजपा के वरिष्ट नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हे श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि अरुण जेटली राजनेता के साथ साथ देश के शीर्ष अधिवक्ताओ में जाने जाते थे,उन्हें कभी किसी भी विषय बोलने के लिए किताबो की जरूरत नही पड़ी. उनका बोलना ही एक किताब होता था। 2 भाजपा के वरिष्ट नेता पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की लंबी बीमारी के चलते निधन पर देश में शोक की लहर है देश के सभी नेता उन्हे याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे है। इसी क्रम में जबलपुर कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने दुख जताया उन्होने जेटली के निधन को भारतीय जनता पार्टी की बड़ी क्षति बताया है । 3 निगमीकरण को लेकर देशभर के केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों में चल रही हड़ताल का दौर बदस्तूर जारी है। 4 दिन हड़ताल के हो जाने के बाद भी अभी तक कर्मचारियों और रक्षा मंत्रालय के बीच हुई बैठक का कुछ भी निष्कर्ष नहीं निकला है।देश भर की निर्माणियों सहित जबलपुर के भी चारों सुरक्षा संस्थानों में हड़ताल का आज पांचवा दिन जारी है। ऐसे में हड़ताल के चलते न सिर्फ उत्पादन पूरी तरह से ठप्प हो गया है बल्कि अभी तक हड़ताल के चलते अरबो रुपए का नुकसान भी केंद्र सरकार को उठाना पड़ रहा है। जीआईएफ में कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, तो ओएफके में एक नम्बर गेट पर जन्माष्टमी मनाकर सरकार को सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की गई। 4 जबलपुर कश्मीर मसले पर चीन के अड़ियल रवैये और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तानी हितों की वकालत ने एक बार फिर देश में चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार की मुहिम को हवा दे दी है। जिसके चलते एकबार फिर से चीनी समान के बहिष्कार को लेकर देशभर में आन्दोलन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज जबलपुर में भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा चीनी सामानों का विरोध और इसका बहिस्कार करते हुए पुतला दहन किया गया।