खुदाई के दौरान मिला शिवलिंग लोगों ने कहा – यहीं बने मंदिर राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण-कलेक्टर जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने कलेक्टर की बैठक मरम्मत और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश भारत गौरव आइकॉन मेयर अवार्ड नेशनल से सम्मानित हुए महापौर विक्रम आहाके रेलवे मजदूर कांग्रेस यूनियन ने मनाया महिला दिवस शहर के वार्ड क्रमांक 19 त्रिलोकी नगर की एक गली में निर्माण कार्य के दौरान खुदाई करते समय शिवलिंग निकलने का मामला सामने आया। शिवलिंग मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां शिवलिंग निकली है उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नामांतरण बंटवारा और सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरण तय समय सीमा में निपटाए जाएं ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। बैठक में अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई करने और संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही भू-राजस्व वसूली में तेजी लाने और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सिम्स से संबद्ध जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में ओपीडी और आईपीडी कक्षों में हो रहे पानी के रिसाव को इस सप्ताह के अंत तक ठीक कराने के निर्देश दिए गए। अस्पताल की लिफ्टों की एएमसी टेंडर प्रक्रिया 26 मार्च तक पूरी करने और परिसर में सुलभ शौचालय निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस गश्त और फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। शहर के महापौर विक्रम अहके को दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड समारोह में “भारत गौरव आइकॉन मेयर अवार्ड नेशनल 2026” से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें नगर विकास जनसेवा और प्रशासनिक नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।कार्यक्रम में जगदम्बिका पाल जगदीश मुखी और पप्पू यादव सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।सभी अतिथियों ने महापौर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।इस दौरान महापौर अहके ने कहा कि यह सम्मान पूरे शहर और जनता के सहयोग का परिणाम है। छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में रेलवे मजदूर कांग्रेस यूनियन शाखा द्वारा महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जेडआरयूसीसी सदस्य सत्येंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि रहे जबकि अध्यक्षता मुख्य कार्यालय अधीक्षक रचना श्रीवास्तव ने की। रेलवे के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार प्रदान किए गए। इस दौरान महिलाओं ने रेलवे से जुड़ी समस्याओं को भी सामने रखा और यूनियन के कार्यों की सराहना की। विश्व महिला दिवस के अवसर पर आदर्श फाउंडेशन और नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा द्वारा टाउन हॉल में सफाई मित्र स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के चिकित्सकों ने सफाई कर्मियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया। करीब 65 सफाई कर्मियों की बीपी शुगर और ब्लड जांच की गई नगर निगम ने शहर की सड़कों पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने परासिया रोड पर सड़क किनारे लगाए गए दुकानों के बांस-बल्ली और बोर्ड जब्त किए। टीम ने कलेक्ट्रेट के सामने से अंबेडकर चौक और पंकज टॉकीज होते हुए सर्किट हाउस तक कार्रवाई की चैत्र वदी नवमी के अवसर पर जैन समाज ने प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। अहिंसा स्थली गोलगंज स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जिनालय सहित विभिन्न मंदिरों में पूजन-अभिषेक और ध्वजारोहण किया गया। श्रद्धालुओं ने जिनेन्द्र पूजन कर बाल तीर्थंकर आदि प्रभु को पालना झुलाकर मंगलगान किया इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित महिला प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता में मायरा रॉयल्स ने खिताब अपने नाम किया।फाइनल मुकाबले में मायरा रॉयल्स ने पंजाबी सुपर क्वींस को हराकर शानदार जीत दर्ज की।समापन समारोह में महापौर विक्रम अहके सहित कई अतिथियों ने विजेता टीम को सम्मानित किया।वूमेन ऑफ द सीरीज का खिताब सारिका लुहाड़िया को बेस्ट बैट्समैन अपूर्वा ठाकुर और बेस्ट बॉलर स्वाति मक्कड़ को दिया गया।