भीषण सड़क हादसाशादी की खुशियां मातम में बदली नेशनल हाईवे में हादसा मवेशियों से टकराई कार कार सवार सुरक्षित मवेशी घायल **हनुमान चौक कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस का होली मिलन समारोह** मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम जाम स्थित गायत्री राइस मिल के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में 45 वर्षीय सीताराम गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। सीताराम अपने साथी सोहनलाल गौतम के साथ बेटे प्रवीण की 1 मई को होने वाली शादी के कार्ड बांटने देवगांव जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे सीताराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर विरोध किया। नेशनल फोरलेन में नेवरगांव चौक में बुधवार की शाम एक सडक़ हादसा हो गया। बरघाट से बालाघाट की ओर आ रही कार सडक़ पार कर रहे मवेशियों से टकरा गई। घटना में तीन मवेशी घायल हो गए। जबकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार कार बालाघाट की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। कार सडक़ पा रही मवेशियों से टकरा गई। घटना के दौरान कार में चार लोग सवार थे। हादसे में कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया उसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आई है। वहीं घटना में तीन मवेशी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सलघट में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। खेत जाने की बात पर डांट से नाराज बेटे ने अपने ही पिता पर लकड़ी से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई पुलिस के अनुसार मृतक मनु सिंह मरावी (50) पिता नन्दे सिंह मरावी हैं। 9 मार्च की रात करीब 9 बजे पिता अपने पुत्र हुमन मरावी को खेत जाने के लिए कह रहे थे इसी दौरान विवाद हो गया। गुस्से में बेटे ने लकड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया। घायल पिता रातभर घर में ही पड़े रहे और 10 मार्च की सुबह उनकी मौत हो गई सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुत्र फरार है। जिले की एक पैरामेडिकल छात्रा ने वारासिवनी के वारा स्थित जटाशंकर पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट पर 56 हजार रुपये की छात्रवृत्ति निकालने और गलत टीसी देने का आरोप लगाया है। छात्रा आस्था नगपुरे ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से शिकायत करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। छात्रा का कहना है कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर उसका नाम अभी भी पुराने कॉलेज से जुड़ा है जिससे उसे भोपाल के कॉलेज में छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। वहीं संस्थान प्रबंधक आशीष पारधी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि छात्रवृत्ति सीधे छात्रा के खाते में आती है। संस्था द्वारा राशि निकालने का सवाल ही नहीं उठता है। जिले के जनपद पंचायत परसवाड़ा की ग्राम पंचायत परसवाड़ा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप ग्राम पंचायत के वार्ड पंच द्वारका बंशपाल द्वारा लगाए गए हैं। पंच ने जिला मुख्यालय पहुंचकर इस मामले की शिकायत कर प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। पंच द्वारका बंशपाल ने अनुसार ग्राम पंचायत में पिछले कई वर्षों से बाजार नीलामी कांजी हाउस नल-जलकर और अन्य मदों की राशि में गड़बड़ी की जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि पंचायत ने करीब एक करोड़ रुपये तक की राशि का दुरुपयोग किया है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन से जल्द जांच कराने की अपील की गई है। जिले के ग्राम नैतरा की महिला कृषक धुरवंता रनगिरे ने परंपरागत धान की खेती छोडकऱ सब्जी उत्पादन अपनाकर सफलता की मिसाल पेश की है। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से वह अब एक सफल व्यवसायिक कृषक बन गई हैं और सब्जियों की खेती से प्रति एकड़ लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये तक की शुद्ध आय प्राप्त कर रही हैं। उद्यान विस्तार अधिकारी रानी अमूले के मार्गदर्शन में उनके खेत में पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत 55 प्रतिशत अनुदान पर ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगाई गई है। एमआईडीएच योजना के तहत मल्चिंग का भी लाभ मिला है। वर्तमान में वह तीन एकड़ भूमि में बैंगन टमाटर और पत्तागोभी की खेती कर रही हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य महिला किसान भी सब्जी उत्पादन की ओर प्रेरित हो रही हैं रंगों और आपसी सद्भाव के पर्व होली के अवसर पर शहर के हनुमान चौक स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महिला कांग्रेस द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर की महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। समारोह की शुरुआत विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे और महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया। वक्ताओं ने कहा कि होली प्रेम भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है। इस अवसर ने राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच कार्यकर्ताओं को एक मंच पर आकर खुशी साझा करने का मौका दिया। जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम तुमड़ीटोला सावंगी निवासी 43 वर्षीय धूपलाल सहारे की कीटनाशक दवा का छिडक़ाव करने के बाद तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। अस्पताल पुलिस ने बुधवार को शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अग्रिम कार्यवाही के लिए मर्ग डायरी संबंधित थाने को भिजवा दी है।