Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Nov-2026

उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुलर के पास हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने गहरा दुख जताते हुए प्रभावितों को तत्काल मदद देने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को परिवहन विभाग की दुर्घटना राहत निधि से दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी अतिरिक्त मदद दी जाएगी। ​देहरादून संभाग की आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने टीम के साथ एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पीएम राहत योजना के तहत सभी घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए एम्स और टिहरी जिला प्रशासन से समन्वय किया गया है। उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा पूरे प्रदेश में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री और सचिव के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी ढाबों छोटी दुकानों सरकारी संस्थानों तथा स्कूल-कॉलेजों की कैंटीन में स्वच्छता (हाइजीन) और भोजन परोसने के तरीकों की गहन जांच की जा रही है। ​अभियान के तहत खाद्य कारोबारियों (FBO) को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की अनिवार्य रूप से जांच हो रही है तथा अनियमितता पाए जाने पर फूड एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। श्री जग्गी ने बताया कि नियमित निगरानी और सघन निरीक्षण का ही परिणाम है कि हाल ही में संपन्न हुए व्रत और दीपावली के त्योहारी सीजन में प्रदेश में मिलावट या विषाक्त भोजन से जुड़ी कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में बाघ के हमले की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैमवेशियों के लिए घास लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया हमले में दोनों बाइक से नीचे गिर पड़ेइसके बाद बाघ महिला के हाथ को मुंह मे जंगल की ओर खींचने लगा लेकिन पति की हिम्मत सूझबूझ और शोर मचाने के चलते बाघ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। घटना में महिला के हाथ पर बाघ के दांतों के गंभीर निशान आए हैं। घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है l 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता दल भाजपा लगातार अपनी तैयारियों में लगी हुई है और बैठकों का दौर लगातार जारी है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में से 60 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। इस बात पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा ने चुटकी लेते हुए कहा कि सावन के अंधे को हरियाली दिखाई देती है और जो व्यक्ति चुनाव हारने के बाद भी मुख्यमंत्री बन गया वह स्वयं को भगवान का दर्जा देने लग गए हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी मुख्यमंत्री धामी पिथौरागढ़ जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहते हैं तो कभी नैनीताल जिले की सीट की बात करते हैं तो पहले वह कोई एक सीट निर्धारित करें। रुड़की के पिरान कलियर में स्थित हज हाऊस में आज भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से आज एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के क्षेत्र से आये हज़ारों लोगों ने अपने एकाउंट की के वाई सी कराई और नियमो की जानकारी दी गई l वही एस बी आई के जी एम शैलेश कुमार ने बताया कि हर ग्रहाक का प्रत्येक बैंक में एक बीमा भी होता है जिसे मात्र बीस रुपए देकर एक्टिवेट कराया जा सकता है इसी के साथ उन्होंने तमाम खाता धारकों को विशेष जानकारी दी l इस मौके पर आर बी आई के रीजनल डायरेक्टर हर्ष कुमार गौतम मुख्य अथिति के तौर पर मौजूद रहे l हल्द्वानी में आज ओपन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ जिसमें उत्तराखंड के राज्यपाल राजपाल डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन ने सभी डॉक्टर को एचडी की उपाधि प्रदान की वहीं कुछ विभागों में 36 गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया l ओपन विश्वविद्यालय में लगभग 18000 छात्र छात्राएं शिक्षक ग्रहण कर रहे है l आज सभी पीएचडी करने वाले छात्र छात्राओं को उनको उपाधि से नवाजा गया l वही गोल्ड मेडलिस्ट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का कहना है कि आज हमको गोल्ड मेडलिस्ट विश्वविद्यालय में प्राप्त किया है जिसको प्रकार आप बहुत ही खुशी हो रही है और हम अपनी शिक्षा के क्षेत्र में आगे उन्नति करेंगे l वहीं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि ओपन विश्वविद्यालय पूरे भारत के अंदर चौथे नंबर पर उत्तराखंड का नाम है और विश्वविद्यालय मप शिक्षा के क्षेत्र में काफी असरदार काम किए हैं और हमारी सरकार के द्वारा लगातार शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त काम कराया जा रहे हैं l जनपद टिहरी गढ़वाल के क्षेत्र के अंतर्गत समीप गुलर में बुधवार को हरिद्वार से चमोली जा रही विश्वनाथ सेवा की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इस हादसे की खबर से वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने हादसे में प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के शीघ्रस्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई। चकराता क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बाढ़ वाला स्थित एक होटल संचालक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा समय पर कोई ठोस कदम न उठाए जाने से नाराज महिला ने मंगलवार को कालसी थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि बाढ़ वाला के एक होटल संचालक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका शोषण किया।महिला का कहना है कि उसने इस मामले में बीते 6 नवंबर को ही पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।पीड़िता ने एसपी और महिला आयोग समेत कई अन्य एजेंसियों में भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कहीं से भी न्याय न मिलने पर उसे थाने के बाहर धरने पर बैठने का यह कदम उठाना पड़ा।