Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Nov-2026

जबलपुर । विजयनगर थाना क्षेत्र के कंचन विहार में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं जहाँ घर के दरवाजे पर बैठी एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर दो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पीड़िता सुनीता दुबे ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे जब वह घर के बाहर बैठी थीं तब एक युवक उनके पास आया और रास्ता पूछने के बहाने बातचीत करने लगा। मौका मिलते ही उसने उनके गले से सोने की चेन खींच ली हालांकि इस दौरान चेन का लॉकेट वहीं गिर गया।महिला के शोर मचाने पर परिजन बाहर आए और आरोपियों का पीछा किया लेकिन मुख्य मार्ग पर बाइक स्टार्ट कर खड़े उसके साथी के साथ दोनों घड़ी चौक की ओर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार चेन झपटने वाला युवक दुबला-पतला और लगभग 20-25 वर्ष का था। घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर पुलिस मौके पर पहुँची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की सुरागसाजी में जुट गई है। जबलपुर। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अजाक्स सभागृह जबलपुर द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है। संघ ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत नर्सिंग पैरामेडिकल और फील्ड कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को उठाते हुए बताया कि पात्रता होने के बावजूद कर्मचारियों को समयमान वेतनमान और क्रमोन्नति का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है जिससे वर्षों से प्रकरण लंबित हैं और कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है।ज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच हर तीन माह में होने वाली परामर्शदात्री बैठक का लंबे समय से आयोजित न होना बताया गया है। अजाक्स ने मांग की है कि सभी पात्र कर्मचारियों के लंबित समयमान-क्रमोन्नति प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए जल्द से जल्द परामर्शदात्री बैठक बुलाई जाए जिसमें संघ के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए तथा CMHO कार्यालय के कर्मचारियों को नियमानुसार एच.आर. का लाभ दिया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जबलपुर। जबलपुर के ग्राम मंगेली और पिपरिया के बीच बरगी बायां तट की नहर अचानक फूट जाने से हजारों लीटर पानी किसानों के खेतों में भर गया। इस गंभीर घटना के पीछे अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले भारी वाहनों की बेखौफ आवाजाही और धमाचौकड़ी बताई जा रही है जिनके कारण कमजोर पड़ी नहर का हिस्सा धराशायी हो गया। स्थानीय किसानों का कहना है कि पूर्व में भी इसी तरह नहर टूटने से लंबी बंदी के चलते उनकी फसलें सूख गई थीं जिससे अन्नदाताओं में भारी रोष व्याप्त है।घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर के त्वरित हस्तक्षेप से नहर की पानी की सप्लाई तत्काल बंद करवा दी गई जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि किसानों ने चेतावनी दी है कि प्रशासनिक अधिकारी केवल खानापूर्ति न करें अन्यथा बर्बाद होती फसलों को लेकर किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ेगा। ग्रामीण अब नहर के पुनर्निर्माण और अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब पार्सल बोगी और उसके बाहर रखे सामान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां रखे कपड़ों सहित बड़ी मात्रा में पार्सल का सामान और एक खान-पान का स्टॉल भी इसकी चपेट में आ गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुँची साथ ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का माल जलकर नष्ट होने की आशंका है हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। जबलपुर । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक होटल में ठहरे बालिग जोड़े को गांजे के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और होटल कर्मचारियों से बैग में गांजा रखने के लिए कहने का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पर गंभीर सवाल उठे हैं जबकि होटल मालिक ने पुलिस पर हर महीने 50 हजार रुपये की अवैध वसूली का दबाव बनाने का भी संगीन आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी प्रमोद वर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीआई सतीश तिवारी हेड कांस्टेबल नवीन तिवारी एएसपी के ड्राइवर सलमान खान और गनमैन कृष्ण तिवारी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा और सीएसपी चंचलेश मरकाम की भूमिका की भी उच्च स्तरीय जांच बिठा दी गई है। आईजी ने डीआईजी छिंदवाड़ा को इस प्रकरण में अंतरिम रिपोर्ट और जल्द ही अंतिम जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं साथ ही होटल संचालक से सभी सबूत जांच दल के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।