सीएम का बड़ा एक्शन! प्रेमी-जोड़े को गांजा रखकर फंसाने में ASP-SDOP सहित 6 सस्पेंड सिवनी जिले में होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को गांजे के केस झूठे केस में फंसाने की धमकी और होटल संचालक से मासिक वसूली के आरोपों से घिरे पुलिस अफसर व कर्मचारियों को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। इनमें ASP दीपक मिश्रा SDOP चंचलेश मरकाम टीआई सहित 6 पुलिसकर्मी हैं।होटल संचालक ने साउंड रिकॉर्डिंग वाले हिडन कैमरे से इनका स्टिंग किया था। इसकी 1.15 मिनटी की रिकॉर्डिंग है। फुटेज वायरल होने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्शन लिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। सरकारी नौकरी से हटी 2 बच्चों की पाबंदी प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने 25 साल से लागू दो बच्चों की पाबंदी वाला नियम खत्म कर दिया है।मंदसौर के गांधी सागर में बुधवार को हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सिविल सेवा नियम 1961 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इससे अकेले स्कूल शिक्षा विभाग के 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों को फायदा मिलने की उम्मीद है।सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- अतीत में शासकीय सेवकों के लिए दो बच्चों वाला नियम था। इससे कठिनाइयां आती थीं। हमने ये नियम हटा दिया है। अब तीन बच्चे हों या चार बच्चे हों… जब समाज को ये छूट है तो शासकीय सेवकों को बाध्य किया जाए। भोपाल में सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन भोपाल में किसानों की समस्याओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। कार्यकर्ता CM हाउस का घेराव करने निकले थे। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया।सीएम हाउस और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रकाश तरण पुष्कर के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पानी की तेज बौछार से कई कार्यकर्ता सड़क पर गिर पड़े। दिग्गी बोले CEC चढ़ावा चोरी में भी शामिल अशोकनगर जिले के चंदेरी में बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के साथ राम मंदिर निर्माण के चढ़ावा चोरी मामले से भी जोड़ते हुए निशाना साधा।दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी थे और जमीन खरीद में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आने से तीन दिन पहले उन्होंने ट्रस्टी पद छोड़ दिया था। भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच राजधानी में 19 से 28 नवंबर तक महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन होगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से अनुमोदित इस टूर्नामेंट में भारत सहित छह देशों की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। बुधवार सुबह थाईलैंड की टीम भोपाल पहुंच गई है जिसका एयरपोर्ट पर तिलक लगाकर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट बंगाल की खाड़ी में बने तूफान अकवान का मध्य प्रदेश में भी असर दिखेगा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने 20 और 21 नवंबर को जबलपुर रीवा शहडोल नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।चक्रवात का 21 नवंबर को ज्यादा असर रहेगा। बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।