Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
फ़ीचर
12-Nov-2026

कलेक्ट्रेट के पीछे मैदान में संदिग्ध हालत में शव मिलने से फैली सनसनी राज्य स्तरीय शालेय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का ध्वजा फहराकर किया शुभारंभ गर्रा शाखा में व्यवस्थाएं चरमराई: राशि के अभाव में खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए ग्रामीण जिला मुख्यालय में गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त जिला अस्पताल से बुधवार की दोपहर से लापता भर्ती मरीज दशरथ निवासी नरसिंग टोला बैहर के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक को खून की कमी के चलते सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जो बुधवार की दोपहर अस्पताल से चला गया था। जिसकी परिजनों ने आस-पास काफी तलाश की गई। गुरूवार को कलेक्ट्रेट के पीछे एक शव मिलने की जानकारी लगने पर मृतक के परिजन पहुंचे तो शव की शिनाख्त दशरथ के रूप में की गई। इसकी सूचना कोतवाली थाना को मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया शालेय खेल कैलेण्डर अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ १२ नवम्बर को शासकीय उत्कृष्ट स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री श्रीमती मौसम हरिनखेड़े नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन डीपीसी बर्मन सर उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य शरद ज्योतिषी सहित अन्य मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में राज्य के 8 संभागों के प्रतिभागियों ने सहभागिता की है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर खिलाडिय़ों द्वारा बैण्ड की मधुर धुनों के साथ मार्च पास्ट किया गया व ध्वज एवं अतिथियों को सलामी दी। तत्पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत आने वाली औद्योगिक नगरी गर्रा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा इन दिनों अपनी लचर कार्यशैली और कुप्रबंधन के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बैंक की बदहाल व्यवस्थाओं का खामियाजा दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले सीधे-साधे खाताधारकों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार 12 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे जब स्थानीय ग्रामीण और खाताधारक अपनी ही मेहनत की गाढ़ी कमाई निकालने बैंक पहुंचे तो बैंक प्रबंधन ने कैश का अभाव होने का हवाला देकर उन्हें भुगतान करने से साफ इंकार कर दिया। घंटों लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करने के बाद जब लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और बैंक परिसर में भारी आक्रोश का माहौल देखने को मिला। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों जमीनी बदलावों और शासन की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो भोपाल एवं जिला प्रशासन बालाघाट के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक विनीत जैन ने बताया कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के लिए जिले में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा 1239 अभियान चलाए गए। 35 वर्षों के दौरान नक्सल हिंसा में 57 आम नागरिकों की हत्या हुई। जिले के 483 गांव नक्सल प्रभावित रहे जिनमें 163 अति प्रभावित थे। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों के समग्र विकास के लिए 15 से अधिक विभागों की 330 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है जिसमें 266 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक मलय जैन ने कहा कि तीन दशकों से अधिक समय तक नक्सलवाद बालाघाट के लिए बड़ी चुनौती रहा। इस दौरान वीर जवानों ने शहादत दी और जिले का बड़ा क्षेत्र विकास से अछूता रह गया। अब इसके खात्मे के बाद सभी विभागों के समन्वय से विकास को गति दी जाएगी। एक ओर शासन प्रशासन द्वारा वर्षों से सरकारी भूमि पर निवास करने वाले लोगों को पट्टे देकर प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य शासकीय योजना का लाभ दिए जाने का दावा किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसील व ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्र हैं जहां अब भी वर्षों से निवास करने वाले गरीबों को आवासीय पट्टे नहीं मिल पाए हैं। जिसके चलते उन्हें शासन प्रशासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जो पट्टे की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से शासकीय कार्यालयों के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा है।इसी कड़ी में जनपद पंचायत बैहर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत परसमऊ के लगभग 1 सैकड़ा से अधिक ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे जिन्होंने ज्ञापन सौपते हुए आवासीय पट्टा के साथ साथ पीएम आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग है।