कुएं का पानी पीने के बाद परिवार में मचा हड़कंप पांच सदस्यों की बिगड़ी तबीयत नकली शराब पर रोक लगाने कबाड़ दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमार जांच राष्ट्रपति से मिले सांसद बंटी साहू छिंदवाड़ा-पांढुर्णा की संस्कृति से कराया रूबरू रीवा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग किसान कांग्रेस ने कोतवाली में सौंपा ज्ञापन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए हेल्पडेस्क शुरू अमरवाड़ा तहसील के ग्राम राहीवाड़ा में कुएं का पानी पीने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित गुरुपाल चंद्रवंशी ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रंजिश के चलते कुएं के पानी में जहरीला पदार्थ मिला दिया है। उनके अनुसार 9 नवंबर की शाम पानी पीने के बाद उन्हें उनकी मां और तीन बेटियों को चक्कर आने लगे थे। 11 नवंबर को दोबारा शरीर में जलन और वैसी ही परेशानी होने पर उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी और पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं पीएचई विभाग की टीम ने कुएं के पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है अवैध और नकली शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में कबाड़ दुकानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों की सघन जांच की। सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में खाली शराब की बोतलों प्लास्टिक बारदानों और पैकेजिंग सामग्री की जांच की गई। विभाग का उद्देश्य खाली बोतलों और अन्य सामग्री के जरिए नकली शराब की री-पैकेजिंग तथा अवैध कारोबार की संभावनाओं को रोकना है। जांच के दौरान सामग्री के संग्रहण उपयोग और निस्तारण की प्रक्रिया भी देखी गई सांसद बंटी विवेक साहू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में परिवार सहित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को छिंदवाड़ा और पांढुर्णा की कला संस्कृति और स्थानीय पहचान से जुड़ी वस्तुएं भेंट कीं। इनमें तामिया की कमली उइके द्वारा छिंद के पेड़ से तैयार बैग सौसर के बुनकर विशाल गोखे की बनाई पारंपरिक साड़ी चिरौंजी शहद और महुए से बनी कुकीज शामिल रहीं। सांसद ने राष्ट्रपति को इन उत्पादों के माध्यम से क्षेत्र की परंपरा स्थानीय हुनर और कारीगरों की मेहनत से अवगत कराया। साथ ही दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें छिंदवाड़ा आने का आमंत्रण भी दिया। 4 भाजपा के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जिला किसान कांग्रेस ने सिटी कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने सांसद के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों पर इस तरह की टिप्पणी उनके मान-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने सांसद की टिप्पणी की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गंगाप्रसाद तिवारी धर्मेन्द्र सोनू मागो गुंजन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 5 निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में हेल्पडेस्क स्थापित की है। इसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने नाम हटवाने और त्रुटियों में संशोधन कराने की प्रक्रिया की जानकारी मिल सकेगी। जिला निर्वाचन कार्यालय के मतदाता सहायता केंद्र का नंबर 07162-244669 तथा ई-दक्ष केंद्र में स्थापित कॉन्टैक्ट सेंटर का टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है। दीपावली पर सड़कों पर पटाखे फोड़कर मचाया हुड़दंग तीन युवक गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल 6 दीपावली के दौरान सड़कों पर पटाखे फोड़कर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित भारती अमन साहू और पवन कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों ने दीपावली के दिन सड़क और टेंट के ऊपर पटाखे फोड़कर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया था। 27 नवंबर को सजेगी साईं भजनों की महफिल विवेक शर्मा देंगे प्रस्तुति 7 श्री शिरडी साईं बाबा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सच्चिदानंद सेवा समिति द्वारा 27 नवंबर शुक्रवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। विवेकानंद कॉलोनी स्थित बख्शी प्रांगण में रात्रि 8 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक पंडित विवेक शर्मा एवं रायपुर के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा साईं भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। लाडो अभियान के तहत ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए रोकने की दिलाई शपथ 8 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश शिवहरे के निर्देशन में लाडो अभियान के तहत विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम रामगढ़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्यामल राव ने ग्रामीणों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह करना और करवाना कानूनी अपराध है दीपावली पर सड़कों पर पटाखे फोड़कर मचाया हुड़दंग तीन युवक गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल दीपावली के दौरान सड़कों पर पटाखे फोड़कर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित भारती अमन साहू और पवन कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों ने दीपावली के दिन सड़क और टेंट के ऊपर पटाखे फोड़कर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया था।