Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
फ़ीचर
11-Nov-2026

ड्राइवरों ने दी स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन की चेतावनी कल से यात्री हो सकते हैं परेशान शुभ मुहूर्त में शुरू हुआ मंडी कारोबार मक्के की पहली बोली लगी दबंगई और धमकियों से परेशान ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन पीएम आवास की राशि दूसरे के खाते में भेजी खाताधारक ने लौटाने से किया इंकार पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन एक रात में 130 वारंटी गिरफ्तार 1 अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ड्राइवर संगठनों ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। आर.सी.एस.एस. ड्राइवर सेवा एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया ड्राइवर जॉइंट कमेटी ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 12 नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करने ड्राइवर आयोग एवं कल्याण बोर्ड का गठन करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। संगठन का कहना है कि इन मांगों को लेकर पूर्व में कई बार ज्ञापन सौंपे गए लेकिन शासन स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। 2 कृषि उपज मंडी में भाई दूज के अवसर पर दीपावली अवकाश के बाद शुभ मुहूर्त में नए कारोबारी सत्र की शुरुआत हुई। सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नीलामी शुरू की गई। पहले मूंग और फिर मक्के की बोली लगाई गई। मक्के की पहली बोली 1 लाख 51 हजार 111 रुपये लगी जिसे परिधि ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदा। मंडी में प्रतिदिन करीब 40 हजार क्विंटल मक्के की आवक हो रही है। शुभ मुहूर्त में कारोबार शुरू होने से किसानों और व्यापारियों में उत्साह देखा गया। 3 थुनिया भांड क्षेत्र के ग्रामीणों ने कुछ लोगों की कथित दबंगई गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत को लेकर कलेक्टर एवं आबकारी आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार और धमकी देने जैसी गतिविधियां की जा रही हैं जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से गांव की शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 4 जनपद पंचायत परासिया की ग्राम पंचायत खंसवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पात्र हितग्राही के नाम स्वीकृत आवास की राशि तकनीकी चूक के चलते किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पहुंच गई। मामला सामने आने के बाद हितग्राही हरि ने शिकायत की लेकिन जिस खाताधारक के खाते में राशि जमा हुई वह न तो पैसे लौटाने को तैयार है और न ही आवास का निर्माण करा रहा है। सरपंच-सचिव की लापरवाही का खामियाजा गरीब हितग्राही को भुगतना पड़ रहा है और वह आज भी पक्के मकान के इंतजार में है। 5 जिले में अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए छिंदवाड़ा पुलिस ने 10 और 11 नवंबर की दरमियानी रात विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक ही रात में 36 स्थायी और 94 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 130 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 89 गुंडा बदमाश 75 निगरानी बदमाश एक जिला बदर अपराधी और 37 कबाड़ियों की जांच की गई। अभियान के दौरान 18 लोगों के कब्जे से 150 लीटर अवैध शराब जब्त की गई जबकि 15 गुमशुदा लोगों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया गया। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 7 और 8 साल से फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। वहीं कुंडीपुरा और जुन्नारदेव पुलिस ने दो आरोपियों से कुल 781 ग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाया गया कलश यात्रा के साथ माँ नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 6 भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित माँ नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर से देववृक्ष कलश यात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और माँ नर्मदा की आरती कर यज्ञ की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सागर सांसद लता वानखेड़े शेषराव यादव विजया यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए दीप यज्ञ में प्रज्ञा का प्रकाश फैलाने का लिया संकल्प 7 गायत्री शक्तिपीठ मधुवन कॉलोनी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य दीप यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कथा व्यास पं. अनिलेश तिवारी (वाराणसी) ने गायत्री की महिमा साधना और उसके शास्त्रीय प्रमाणों को भगवान श्रीराम श्रीकृष्ण एवं भगवान शिव के चरित्रों के माध्यम से सरल भाषा में समझाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन में प्रज्ञा जागृत करने और समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का संदेश दिया। नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी दिखाएंगे दम 8 जिला वेटलिफ्टिंग संघ द्वारा वर्ल्डवाइड जिम वीआईपी रोड पर आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में हर्ष धामने एवं जिज्ञासा बघेल का चयन मध्य प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी सब-जूनियर वर्ग में अपने-अपने भार वर्ग में क्वालीफाइंग वजन उठाकर चयनित हुए हैं। खिलाड़ी 14 नवंबर को इंदौर रवाना होंगे जहां 15 नवंबर को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे गोशाला में 10 दिन में 14 गायों की मौत कांग्रेस ने उठाए सवाल 9 पाठाढाना स्थित आदर्श गोशाला में गोवंश की लगातार हो रही मौतों का मामला सामने आया है। पिछले 10 दिनों में 14 गायों की मौत हो चुकी है जबकि जुलाई माह में भी 13 दिनों के भीतर 51 गोवंश की मौत हुई थी। गोशाला में पौष्टिक आहार हरे चारे स्वच्छ पानी और चिकित्सा सुविधाओं की कमी के साथ पॉलीथिन खाने से गोवंश की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की