Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Nov-2026

1 दिवाली के अवसर पर छिंदवाड़ा पुलिस ने 151 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटाकर बड़ी राहत दी। पुलिस ने करीब 26 लाख 58 हजार रुपए कीमत के मोबाइल बरामद कर गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन और एएसपी आशीष खरे के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने तकनीकी मदद से अलग-अलग स्थानों से मोबाइल ट्रेस किए। साइबर सेल की इस सफलता पर एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। दीपावली के त्योहार पर शहर को रोशन और साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले नगर निगम के कर्मचारी खुद आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। एक ओर निगम कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन अब तक नहीं मिला है वहीं दूसरी ओर सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर धनतेरस से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप करने का ऐलान कर दिया है। संगठन के मुताबिक मांगें पूरी होने तक न तो शहर में झाड़ू लगेगी और न ही कचरा उठाया जाएगा। ऐसे में दीपावली के ठीक पहले शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ने की आशंका गहरा गई है। 2 शहर की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान और सड़क विकास कार्यों को लेकर महापौर विक्रम सिंह अहके ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने माचागोरा डेम से छिंदवाड़ा तक 25 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और फ्लोटिंग इंटेक निर्माण के लिए 58 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मांगी। प्रस्ताव के तहत शहर को प्रतिदिन 35 एमएलडी पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है जिससे वर्ष 2041 तक पेयजल की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी।इसके अलावा महापौर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 16 प्रमुख सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों के लिए 41 करोड़ 96 लाख 71 हजार रुपये की स्वीकृति का आग्रह किया। 3 सांदीपनि विद्यालय गुरैया में गुरुवार को बस सेवा का शुभारंभ सांसद विवेक बंटी साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस सुविधा के तहत विद्यालय से 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। विद्यालय में वर्तमान में 1997 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जिनमें से 1457 विद्यार्थियों को बस सेवा का लाभ मिलेगा। बस सुविधा शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में आसानी होगी। इस अवसर पर सांसद ने विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। 4 वार्ड पार्षद राहुल मालवीय के विरुद्ध दर्ज छेड़छाड़ एवं एससी-एसटी एक्ट के प्रकरण को लेकर वार्डवासियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड मोहर्रिर के कार्य व्यवहार से नागरिक लंबे समय से परेशान थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पार्षद ने उन्हें हटाने के लिए नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा था। इसके बाद पार्षद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया। वार्डवासियों ने मामले में पूर्व शिकायतों पार्षद के पत्र और संबंधित नागरिकों के बयान जांच में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के कथनों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। 5 अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछुआ पुलिस ने ग्राम अकलमा के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कन्हैया साहू (31) निवासी ग्राम खमरा के बैग की तलाशी ली तो उसमें 1 किलो 188 ग्राम गांजा मिला जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी गांजा बेचने के लिए बिछुआ जा रहा था। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों को पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। लंबित भुगतान की समस्या को लेकर मध्य प्रदेश कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर संघ के सदस्यों ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द मानदेय जारी करने की मांग की। 7 पांढुर्णा में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने गुरुवार को चार गांवों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। ग्राम ढोलनखापा लेंडोरी मेडीपठार और खांडसिवनी में कार्रवाई के दौरान करीब 2100 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया जबकि 40 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की गई। जब्त और नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 14 हजार रुपए बताई गई है। 8 कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आयोजित डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की सितम्बर तिमाही की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में आरबीआई के अधिकारी विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने पीएमएफएमई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा टंट्या मामा आर्थिक कल्याण किसान क्रेडिट कार्ड एवं कामधेनु डेयरी योजना के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। 9 मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ कलेक्टर ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान ईसीजी कक्ष का उद्घाटन भी किया गया।जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आयोजन में राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।