Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
05-Nov-2026

उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा टोल प्लाजा पर शुरू की गई आधुनिक ‘ई-डिटेक्शन सिस्टम’ प्रणाली से बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों पर शिकंजा कस गया है। आरटीओ (प्रशासन) देहरादून संदीप सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में ई-डिटेक्शन प्रणाली लागू हुए लगभग 4 से 5 महीने हो चुके हैं। इस अवधि के भीतर अब तक 6 लाख से अधिक ऑनलाइन चालान काटे जा चुके हैं। ​उन्होंने स्पष्ट किया कि टोल प्लाजा से गुजरने वाले किसी भी वाहन का यदि बीमा (Insurance) प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) फिटनेस या आरसी (RC) की वैधता समाप्त पाई जाती है तो सिस्टम स्वतः ही उसका ई-चालान काट देता है। अधिकारियों के अनुसार कई वाहन ऐसे भी चिन्हित हुए हैं जिनके बार-बार चालान हो रहे हैं। परिवहन विभाग का मुख्य उद्देश्य मोटर वाहन नियमों का पूर्ण पालन कराना और सभी वाहन स्वामियों को अपने दस्तावेज पूरे रखने के लिए प्रेरित करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के बयान पर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जैनी के बच्चे व महेन्द्र भट्ट के कथित DNA जांच की मांग कर डाली l हरक सिंह ने कहा कि कहीं जैनी के बच्चे के पिता महेंद्र भट्ट तो नहीं इसलिए भट्ट की DNA जांच होनी चाहिए l उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। रुड़की में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की कथित विफलताओं को लेकर न्याय यात्रा निकाली। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व और महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में निकली इस यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस दौरान भाजपा सरकार पर बेरोजगारीकिसानों की समस्याओं और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा गया। डॉ. हरक सिंह रावत ने दावा किया कि पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की लहर चल रही है। रुड़की में कांग्रेस की न्याय यात्रा के जरिए पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सियासी माहौल बनाने की कोशिश की। यात्रा की शुरुआत नगर निगम परिसर स्थित संत रविदास प्रतिमा से हुई जो सिविल लाइंस बाजार से होते हुए रुड़की टॉकीज चौराहे पर वीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के निकट पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की और कांग्रेस के पक्ष में एकजुटता का संदेश दिया। नगर निगम के स्नेह क्षेत्र में देर शाम घर के आंगन में खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। गनीमत रही कि बच्चे की मां ने साहस दिखाते हुए गुलदार का पीछा किया और डंडे से हमला कर बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। घायल बच्ची का बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार घटना देर शाम करीब 7 बजे की है। 8 वर्षीय मासूम सान्वी अपनी मां के साथ घर के आंगन में खेल रही थी तभी अचानक गुलदार उसे उठाकर जंगल की ओर ले जाने लगा। बच्ची की चीख सुनकर मौजूद उसकी मां गुलदार के पीछे दौड़ पड़ी। मां ने डंडे से गुलदार पर हमला किया जिसके बाद बच्ची उसके मुंह से छूट गया। गुलदार इसके बाद घने जंगल में भाग गया। घटना के बाद मां अपने परिजनों से मिलकर आनन-फानन में घायल बच्ची को बेस अस्पताल कोटद्वार लेकर पहुंची जहां उसका उपचार जारी है। उत्तराखंड में जमीन के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस के ‘भूमि बचाओ धामी हटाओ’ अभियान पर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी खिसकती जमीन बचाने के लिए यह प्रपंच रच रही है। चमोली ने कांग्रेस कार्यकाल के नैनीसार भूमि आवंटन मुस्लिम यूनिवर्सिटी विवाद और गढ़वाल में करीबियों को दी गई 52 संपत्तियों का हवाला देते हुए कहा कि धामी सरकार ने कड़े भू-कानून से जमीनों की रक्षा की है। ​दूसरी ओर कांग्रेस की मुख्य प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए गंभीर आरोप लगाए। दसौनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार जनता के साथ ‘डबल धोखा’ कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 1 लाख करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीनें और 1867 से 1928 के ऐतिहासिक धरोहर भवनों को 60 से 90 साल की लीज पर निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। दसौनी ने आरोप लगाया कि आईडीपीएल ऋषिकेश की 633 एकड़ डाकपत्थर की 180 एकड़ और जॉर्ज एवरेस्ट की 142 एकड़ जमीन की बंदरबांट की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक कैबिनेट के बजाय मुख्यमंत्री अकेले फैसले ले रहे हैं। कांग्रेस नेता अलग-अलग स्थानों पर इस कथित जमीन घोटाले का पर्दाफाश करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा आज जॉर्ज एवरेस्ट में धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेसियों में जमकर मारपीट हो गई इसके बाद गुस्साए भाजपाई धरने पर बैठ गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई और पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्रता की गई इस मामले को लेकर पूरे शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है जहां एक और भाजपा कांग्रेस पर आक्रामक है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा कांग्रेस नेताओं को काला झंडा दिखाए जाने का कोई औचित्य नहीं है इस दौरान आप प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है l