Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Nov-2026

जल संकट पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 70 बोरों में मोटर लगाने का मिला भरोसा मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना जेवरात और नगदी लेकर फरार स्कूल में मिली अव्यवस्थाएं प्रभारी प्राचार्य को नोटिस ड्रोन से पकड़े अवैध शराब के अड्डे 24 प्रकरण दर्ज शराब दुकान के सामने से निगम ने हटाई अवैध गुमठी 1 शहर में गहराते पेयजल संकट को लेकर बुधवार को शहर कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। करीब आधे घंटे तक कांग्रेसजन जमीन पर बैठे रहे इसके बाद निगम कमिश्नर ज्ञापन लेने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने 48 वार्डों में जलापूर्ति की स्थिति पर सवाल उठाते हुए पुराने बंद ट्यूबवेल चालू करने की मांग की। कमिश्नर ने कमलनाथ-नकुलनाथ के कार्यकाल में खोदे गए 70 ट्यूबवेलों में 10 दिन के भीतर मोटर पंप लगाने का आश्वासन दिया। साथ ही नए ट्यूबवेल खनन की सूची कांग्रेस पार्षद दल को देने की बात कही। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे शहर अध्यक्ष सोनू मांगो नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े सहित कांग्रेस पार्षद दल व कार्यकर्ता उपस्थित रहे 2 चौरई शहर के बीचों-बीच बाजार क्षेत्र स्थित माता मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से माता रानी के जेवरात और तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह मंदिर खुलने पर घटना का पता चला जिसके बाद मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई। सूचना पर थाना प्रभारी मोहन कुमार मर्सकोले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। 3 जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इड़पाचे एवं सहायक संचालक डी.पी. डेहरिया ने मेघासिवनी स्थित शासकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई शौचालयों के रखरखाव नियमित कक्षाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षाएं संचालित करने पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने तथा जेईई-नीट कोचिंग और ई-अटेंडेंस व्यवस्था नियमित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मिली कमियों पर अपेक्षित सुधार नहीं होने के चलते प्रभारी प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 4 अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। ड्रोन के माध्यम से अवैध शराब के अड्डों की निगरानी कर संदिग्ध ठिकानों को चिह्नित किया गया। एक ही दिन में कुल 24 प्रकरण दर्ज कर 160.65 लीटर मदिरा और 9730 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 9 लाख 89 हजार 60 रुपए आंकी गई है। छिंदवाड़ा में 18 प्रकरण दर्ज कर 6730 किलो महुआ लाहन और 105.65 लीटर शराब जब्त की गई जबकि पांढुर्णा में 6 प्रकरणों में 3 हजार किलो महुआ लाहन और 55 लीटर मदिरा बरामद हुई। अभियान के दौरान दोनों जिलों की 16 मदिरा दुकानों का निरीक्षण करने के साथ ढाबों और होटलों में रात्रिकालीन गश्त भी की गई। मिठाई की दुकानों से लेकर कारखानों तक पहुंची जांच टीम 17 नमूने जब्त 5 दीपावली पर लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर जिलेभर में संयुक्त जांच दलों ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। बुधवार को छिंदवाड़ा शहर में टीम ने लहगडुआ औद्योगिक क्षेत्र स्थित रंगजी स्वीट्स और अमित स्वीट्स के मिठाई कारखानों के साथ नरसिंहपुर रोड स्थित शॉपिंग जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाई के 14 नमूनों सहित कुल 17 नमूने जब्त किए गए। वहीं दमुआ-जुन्नारदेव क्षेत्र में पाल होटल बजरंग होटल शिव होटल और शिव बेकरी चौरई में राजस्थान स्वीट्स जैन स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों तथा रामाकोना-सौंसर क्षेत्र में बालाजी मिष्ठान भंडार कन्हान रेस्टोरेंट और बीकानेर स्वीट्स की जांच कर खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। 28 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 6 छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में 28 नवंबर से 20 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद कार्यालय में पहली बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन कराने की अपील की 7 नगर निगम ने बुधवार को परासिया रोड स्थित आदर्श नगर शराब दुकान के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी और ट्रैक्टर के साथ पहुंचे निगम अमले ने नाली व सड़क पर रखी गुमठी हटाने के साथ अतिक्रमणकारी द्वारा बनाया गया फर्श भी तोड़ दिया। गौरतलब है कि आदर्श नगर रहवासी क्षेत्र के लोग लंबे समय से शराब दुकान और अवैध अहाते को हटाने की मांग कर रहे हैं। कार में ले जा रहे थे 78 लीटर अवैध शराब एक गिरफ्तार 8 नवेगांव पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 78 लीटर 500 एमएल देशी और अंग्रेजी शराब सहित कार जब्त की है। पुलिस ने 3-4 नवंबर की दरम्यानी रात ग्राम मड़काढाना मेन रोड पर नीमढाना से मनकूघाटी की ओर जा रही कार को रोककर तलाशी ली। इसमें 7 पेटी शराब मिली जिसकी कीमत 27100 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आवरिया निवासी निरंजन धुर्वे (27) को गिरफ्तार किया। शराब और कार सहित कुल 62100 रुपए का मशरुका जब्त किया गया है। किसानों को बांटे मुफ्त दलहन के बीज कम पानी वाली फसलें लगाने की दी सलाह 9 सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत केवलारी में किसानों को निःशुल्क दलहन के बीज वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए पहली बार किसानों को मुफ्त बीज दिए जा रहे हैं। सांसद ने कम बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को मसूर चना और सरसों की बोनी करने की सलाह दी। गणवेश में कदमताल करते निकले संघ के स्वयंसेवक 10 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आज शहर में उपनगर पथ संचलन निकाला गया। संचलन परासिया रोड स्थित साईं मंदिर के पास गोसाई मंदिर से प्रारंभ हुआ। स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से नगर के विभिन्न मार्गों से संचलन किया। इसका समापन कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मैदान में हुआ।