Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Nov-2026

दीपावली से पहले सफाई कर्मचारी हड़ताल पर वेतन बढ़ाने स्थायी करने समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को पूरे मध्य प्रदेश के सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। भोपाल में गली-मोहल्लों और बाजारों से उन्होंने कचरा नहीं उठाया। सभी गाड़ियां कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर खड़ी कर दी। उन्होंने कहा कि आज सरकार के साथ बातचीत के बाद ही लौटने पर फैसला लेंगे।संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आज मंत्री या प्रमुख सचिव से मुलाकात में कोई निर्णय नहीं होता है तो हड़ताल अनिश्चित काल के लिए जारी रहेगी। दीपावली पर भी कचरा नहीं उठाएंगे। SP के पद से हटाए गए IPS अनुराग ने छोड़ी नौकरी मध्य प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने इस्तीफा देकर पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है. सागर एसपी पद से हटाए जाने के महज चार दिन बाद उन्होंने 2 नवंबर को राज्य सरकार को त्यागपत्र सौंपा. बांदा में जहरीली शराब कांड में 16 लोगों की मौत के बाद उनका तबादला भोपाल पुलिस मुख्यालय में एआईजी पद पर किया गया था. इस्तीफे के पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताए हैं. हरदीप पुरी का MP राज्यसभा सीट से जीतना तय मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है। कांग्रेस ने उनके शपथपत्र में 100 से ज्यादा गलतियां बताते हुए नामांकन निरस्त करने की मांग की थी। रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस की सभी आपत्तियां खारिज कर दीं।वहीं कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी और एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी कांते सायन्ना का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। अब 5 नवंबर को दोपहर 3 बजे नाम वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद हरदीप पुरी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो सकता है। दिल्ली रैली में नहीं पहुंचे एमपी के 60 युवा कांग्रेसी दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होने पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है।इनमें 9 जिलाध्यक्ष 5 उपाध्यक्ष 14 महासचिव और 32 सचिव शामिल हैं। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने 3 नवंबर को निलंबन आदेश जारी कर सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सस्पेंड कर दिया है। मैनेजर की आय 65 लाख संपत्ति 2.41 करोड़ से ज्यादा इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को धार जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। शुरुआती जांच में उनके पास आय से अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त के मुताबिक करीब 20 साल की नौकरी में ठाकुर को 65 लाख रुपए वेतन मिला। इस दौरान उन्होंने 2 करोड़ 41 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति अर्जित की और खर्च किए। यह उनकी वैध आय से 271.46 फीसदी ज्यादा है। भोपाल में पहली बार होगी एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के मुकाबले खेले जाएंगे। मध्यप्रदेश पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। इसमें भारत समेत 6 देशों की शीर्ष महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। जापान चीन मलेशिया कोरिया और थाईलैंड की टीमें भी खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। इन मुकाबलों का लाइव प्रसारण दुनिया के 166 देशों में किया जाएगा।