Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Nov-2026

शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार फार्मा और FMCG शेयरों में खरीदारी भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 4 नवंबर को सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स करीब 76 हजार 950 के स्तर पर और निफ्टी 23 हजार 800 के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार में फार्मा और FMCG कंपनियों के शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है जबकि आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। निवेशक फिलहाल बाजार में सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। अमूल ने बढ़ाए घी और बटर के दाम एक किलो घी 680 रुपये का हुआ महंगाई का असर अब रसोई तक पहुंच गया है। अमूल ने घी और बटर की कीमतों में 3 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। एक किलो घी का पैक अब 630 रुपये के बजाय 680 रुपये में मिलेगा जबकि 100 ग्राम बटर की कीमत 63 से बढ़कर 66 रुपये हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात और राजस्थान में नकली घी के खिलाफ कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की मांग बढ़ी है। इसी वजह से कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। भारत में एपल की रिकॉर्ड कमाई आईफोन और मैक की मांग ऑल टाइम हाई दिग्गज टेक कंपनी एपल ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी के सीईओ जॉन टर्नस ने बताया कि सितंबर तिमाही में भारत में आईफोन और मैक की मांग अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। हालांकि कंपनी ने भारत से हुई कुल कमाई के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। वहीं एपल का वैश्विक रेवेन्यू बढ़कर 114.5 अरब डॉलर यानी करीब 10 लाख 80 हजार करोड़ रुपये हो गया है जो पिछले साल की समान तिमाही से लगभग 12 प्रतिशत ज्यादा है। पूरे साल में कंपनी ने 479 अरब डॉलर का रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज किया है। हालांकि इन शानदार नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयर में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। भारत में ब्रिटेन से स्कॉच व्हिस्की का आयात 1000 प्रतिशत बढ़ा भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू होने के बाद ब्रिटेन से बल्क स्कॉच व्हिस्की के आयात में जबरदस्त उछाल आया है। अगस्त 2026 में इसका आयात सालाना आधार पर करीब 1000 प्रतिशत बढ़कर 12.39 मिलियन डॉलर यानी लगभग 117 करोड़ रुपये पहुंच गया। दरअसल दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता 15 जुलाई 2026 से प्रभावी हुआ है। इसके तहत स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है। शुल्क में कटौती के बाद कंपनियां बड़े पैमाने पर आयात कर रही हैं। SBI का मुनाफा 14 प्रतिशत बढ़ा दूसरी तिमाही में 23 हजार करोड़ रुपये का फायदा देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने सितंबर तिमाही में शानदार नतीजे दर्ज किए हैं। बैंक का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 14 प्रतिशत बढ़कर 23 हजार 38 करोड़ रुपये पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक ने 20 हजार 160 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वहीं बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम यानी कर्ज पर ब्याज से होने वाली कमाई भी करीब 15 प्रतिशत बढ़कर 49 हजार 142 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक के ये नतीजे बाजार के अनुमानों से बेहतर रहे हैं।