Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
05-Nov-2026

1. शेयर बाजार में तूफानी तेजी सेंसेक्स 1600 अंक तक उछला भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 1600 अंक उछल गया जबकि निफ्टी 24400 के करीब पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 500 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। 2. अक्टूबर में सर्विस सेक्टर की ग्रोथ चार महीने के उच्चतम स्तर पर भारत के सर्विस सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। अक्टूबर महीने में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में तेजी दर्ज की गई और इसकी ग्रोथ चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। घरेलू मांग में मजबूती और नए कारोबारी ऑर्डर बढ़ने से होटल ट्रांसपोर्ट फाइनेंस और अन्य सेवा क्षेत्रों को फायदा मिला। 3. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रुपये को मिली मजबूती अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर भारतीय रुपये पर देखने को मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 94.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में करीब 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। 4. एक्साइड इंडस्ट्रीज ने शुरू की 6 GWh की लिथियम आयन फैक्ट्री बैटरी निर्माता कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज ने बेंगलुरु में अपनी 6 GWh क्षमता वाली लिथियम आयन सेल फैक्ट्री शुरू कर दी है। कंपनी ने अप्रैल से अक्टूबर के बीच अपनी सहायक कंपनी में 550 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 75 प्रतिशत बढ़कर 386 करोड़ रुपये रहा। 5. BHEL को अडानी पावर से मिले बड़े प्रोजेक्ट भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL को अडानी पावर से चार थर्मल पावर प्रोजेक्ट के ऑर्डर मिले हैं। इन परियोजनाओं की अनुमानित कुल कीमत 20 हजार से 28 हजार करोड़ रुपये के बीच है। इन प्रोजेक्ट के तहत 6400 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता के लिए बॉयलर टर्बाइन और जनरेटर की आपूर्ति की जाएगी