Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Oct-2026

भारतीय जनता पार्टी के नेता दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने इसे प्रदेश की बेटियों की अस्मिता और सम्मान के साथ खिलवाड़ करार दिया। डॉक्टर ​प्रतिमा सिंह ने आरोप लगाया कि 19 वर्षीय अंकिता भंडारी के हत्या मामले में जिस वीआईपी का नाम सामने आया था उसे सजा मिलने के बजाय तोहफे के तौर पर राज्यपाल पद दिया जा रहा है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देहरादून के गांधी पार्क में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन उपवास रखकर विरोध जताया। कांग्रेस का आरोप है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल की जिम्मेदारी दिया जाना उत्तराखंड की जनता की भावनाओं के विपरीत है। वहीं कांग्रेस के विरोध पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जब मामले की सीबीआई जांच चल रही है और न्यायालय में भी मामला विचाराधीन है तो जांच पूरी होने और तथ्यों के सामने आने का इंतजार करना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मौन उपवास रखा। गणेश गोदियाल का कहना है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल आरोपी को सिक्किम का राज्यपाल बनाकर सरकार ने उत्तराखंड की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है साथ ही सीबीआई जांच में अपराध सिद्ध होने पर सजा से बचाने के लिए उन्हें यह संवैधानिक पद सौंपा गया है। उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में शुरू होगा। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 सवाल लगाए गए हैं। वही 50 फिसदी विधायकों ने अपने सवाल नहीं दिए जिस कारण से राज्य के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्र की समस्या सदन तक नहीं पहुंच पाएगी. ऐसे में सत्र के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा के साथ सरकार की जवाबदेही भी तय होगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि सदन में हर सदस्य को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। हाल ही के दिनों में हरिद्वार जिले में हुई धामी कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिनमें से एक अग्निवीरों को राज्यधीन सेवाओं में नौकरी देने का महत्वपूर्ण फैसला भी शामिल रहा। इसके तहत जो सेना से अग्निवीर कार्यकाल पूरा करके आए हैं ऐसे उत्तराखंड के युवाओं को अब प्रदेश की पुलिस समेत तमाम वर्दीधारी सेवाओं में बिना लिखित और शारीरिक दक्षता के सेवाओं पर रखा जाएगा। धामी कैबिनेट के इस फैसले को लेकर राज्य मंत्री व पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत्ति कर्नल अजय कोठियाल ने खुशी जताई है। अजय कोठियाल ने इसको लेकर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि अब तक अग्निवीर योजना में जो बड़ी कमी देखी जाती थी जिसमें करीब 75 प्रतिशत युवाओं को अग्नि वीर कार्यकाल के बाद रोजगार के लिए पुनः प्रयास करना होता था उन्हें उत्तराखंड धामी सरकार ने दूर किया है। ग्राम सभा भट्टा क्यारकुली के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ममता पुंडीर ने मोनिका रावत को 145 वोटो के भारी अंतर से पराजित किया क्षेत्र पंचायत सदस्य सृष्टि रावत के इस्तीफा के बाद क्षेत्र पंचायत में उपचुनाव आयोजित किए गए जिसमें ममता पुंडीर ने जीत दर्ज की है आज उनके समर्थकों द्वारा विशाल जुलूस निकाला गया और आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई इस मौके पर ढोल दमाऊ की ताप पर उनके समर्थक नाचते रहे और उपचुनाव में मिली इस जीत से गदगद नजर आए उत्तराखंड में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने निकोटीन युक्त पान मसाला और गुटखा उत्पादों पर तत्काल प्रभाव से एक साल का कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। ​विभाग के अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बयान में कहा कि निकोटीन युक्त उत्पादों के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं बढ़ रही हैं। जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कमिश्नर स्तर से 13 अक्टूबर को यह कड़ा आदेश जारी किया गया है।