Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Oct-2026

इब्राहिम शेरानी का औपचारिक पदभार ग्रहण आखिरकार संपन्न ​भोपाल। सितंबर 2026 में नियुक्ति के बावजूद आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में शामको अल्पसंख्यक मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी का औपचारिक पदभार ग्रहण कई राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है। राजनैतिक गलियारों में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि नियुक्ति और पदभार ग्रहण के बीच के अंतर का कारण प्रदेश में OBC आरक्षण और पिछड़े मुस्लिम वर्गों के राजनीतिक संतुलन को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान हो सकती है। ​पदभार ग्रहण के दौरान म.प्र. वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की मौजूदगी में नए समीकरण साधने की कोशिश दिखी। सनवर पटेल ने समान नागरिक संहिता पर समाज को भड़काने वाले तत्वों को आड़े हाथों लिया और शिक्षा व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। माना जा रहा है कि ओबीसी-अल्पसंख्यक संतुलन साधने के बाद ही भाजपा ने मोर्चा को धरातल पर सक्रिय करने का निर्णय लिया है।