Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Oct-2026

सौरव और आशुतोष 5 दिन की न्यायिक हिरासत में रात 3 बजे गिरफ्तारी कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनके साथ अजिंक्य शिंदे को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें निजी मुचलके पर रिहा किया गया है। आशुतोष सौरव और अजिंक्य को मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद रात 3 बजे तीनों को एहतियातन गिरफ्तार किया गया। आज सुबह तीनों की स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई। इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार फ्लाइट AI-2030 को हाईजैक करने की सूचना थी। ये फ्लाइट विस्तारा एयरलाइंस ऑपरेट करती है। विमान को जयपुर लाए जाने की सूचना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फ्लाइट के लैंड होते ही अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के ऑफिसर प्लेन के अंदर गए हैं। फिलहाल अलर्ट के कारण विमान में किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी और जांच के परिणाम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके घर के पास मंगलवार शाम एक महिला ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना शाम करीब 6 बजे की है जब ममता अपने कालीघाट स्थित आवास के पास दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं। ममता इस घटना में घायल नहीं हुईं। घटना के बाद उन्होंने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और फिर अपने आवास लौट गईं। TMC की पूर्व राज्यसभा सांसद डोला सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के मुताबिक आरोपी महिला का नाम तनिष्ठा साहा है। लखनऊ में 15 दिनों से बाढ़ 5 लाख लोग प्रभावित लखनऊ में 15 दिनों से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी फैजुल्लागंज में है। यहां 50 से 60 हजार से अधिक घर आधे से ज्यादा पानी में डूबे हैं। कुछ इलाकों में जलस्तर घटा है लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। पोप लियो को लंग कैंसर निचला हिस्सा निकाला गया पोप लियो XIV को लंग कैंसर होने की पुष्टि हुई है। वेटिकन ने मंगलवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी। दरअसल 71 साल के पोप के फेफड़े में ट्यूमर मिला था जिसे निकालने के लिए रोम के एक अस्पताल में उनकी 90 मिनट तक सर्जरी की गई।सर्जरी के दौरान उनके दाएं फेफड़े का निचला हिस्सा निकाला गया। जांच में इसमें कैंसर होने की पुष्टि हुई। वेटिकन के मुताबिक सर्जरी सफल रही और इस दौरान कोई परेशानी नहीं आई। सर्जरी के बाद पोप को होश भी आ गया था।