Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
12-Oct-2026

नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के एक सीनियर डॉक्टर ने रविवार को न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी।डॉक्टर के मुताबिक नाना पाटेकर को दिल का दौरा पड़ा था। हार्ट की मुख्य नस (लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी) में खून का थक्का जमने से यह स्थिति बनी। यह नस दिल के एक बड़े हिस्से तक खून पहुंचाती है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह एथेरोस्क्लेरोटिक कोरोनरी आर्टरी डिजीज के कारण दिल की मुख्य नस में खून का थक्का जमने से हुआ गंभीर हार्ट अटैक बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता आमिर खान की भांजी जायन मैरी 8 अक्टूबर को मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं। उनके साथ कजिन एक्टर इमरान खान भी पहुंचे थे। प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने पर उन्हें डिटेन किया गया था। अब जायन ने एक वीडियो जारी कर डिटेनशन के समय हुई बर्बरता से शरीर पर लगे चोट के निशान दिखाए हैं।जैन मैरी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बांह उंगलियों और पैरों पर चोट के कई निशान दिख रहे हैं। चोट दिखाते हुए जैन ने कहा “हमें इतना मत डराइए कि पहले से कोई डर ही बाकी न रहे।” IIT रुड़की- जावेद अली के शो में लड़की से छेड़छाड़ हरिद्वार के IIT रुड़की परिसर में ‘थॉमसो’ शो के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ की गई है। यह घटना सिंगर जावेद अली के शो के दौरान हुई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने नाबालिग के मोबाइल फोन को छीनकर फेंक दिया और उसके भाई के साथ धक्का-मुक्की की। IIT के सुरक्षा गार्ड को अपनी ओर आता देख आरोपी वहां से चले गए। नवरात्रि के पहले दिन नैना देवी मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर नैनीताल में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती अपनी नई थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग कर रही हैं। रविवार को नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखकर जाह्नवी कपूर होटल से करीब 150 मीटर पैदल चलकर नैना देवी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मां की आरती की और पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति की ओर से उन्हें मां की चुनरी भेंट की गई। जाह्नवी और रिया ने बारिश और बादलों के बीच फिल्म के एक रोमांटिक सॉन्ग की शूटिंग भी की। अब तक फिल्म की शूटिंग नैनीताल के स्विस होटल में हुई है।