बिलासपुर जिले में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई के बाद ट्रैफिक थाने में हंगामे की स्थिति बन गई। चार दिन पहले शराब के नशे में बाइक चलाते पकड़े गए व्यक्ति की बाइक छुड़ाने दो महिलाएं थाने पहुंचीं और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बहस करने लगीं।ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक ब्रीथ एनालाइजर जांच में 106 मात्रा में अल्कोहल पाए जाने पर बाइक जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई थी। विवाद बढ़ने पर सिविल लाइन पुलिस को बुलाया गया जिसने दोनों महिलाओं को थाने ले जाकर समझाइश दी।एएसपी ट्रैफिक के मुताबिक मामले में प्रकरण न्यायालय में पेश किया जा चुका है। अब वाहन न्यायालय के आदेश के बाद ही छोड़ा जाएगा। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे और जगदलपुर में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस और सुखदेव भगत पर निशाना साधा है।अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि जब बस्तर बाढ़ की चपेट में था तब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी वहां नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब हालात सामान्य होने के बाद प्रदर्शन के लिए बस्तर का रुख किया जा रहा है। अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के इस दौरे को लेकर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक प्रदर्शन बताया कथित कोल लेवी मामले में ACB-EOW की ओर से कांग्रेस नेताओं समेत 12 लोगों के खिलाफ चालान पेश किए जाने पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने अपनी जांच के आधार पर कार्रवाई की है और अब मामला न्यायालय के विचाराधीन है।चंद्राकर ने कहा कि चालान में जिन लोगों के नाम शामिल हैं उनमें कांग्रेस के कई बड़े नेता भी हैं। उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसी के पास संबंधित लोगों की गतिविधियों को लेकर जानकारी है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया चलेगी। यूथ कांग्रेस चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने ही संगठन का चुनाव ठीक से नहीं करा पा रही है और इसके बावजूद SIR को लेकर सवाल उठा रही है। संतोष पांडेय ने कहा कि जो पार्टी अपने छोटे से संगठनात्मक चुनाव में पारदर्शिता नहीं रख पा रही वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चुनाव पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को लेकर उसकी चुनावी प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े किए। राहुल गांधी के ‘सत्याग्रह’ प्लेटफॉर्म को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इसे आम लोगों को अपनी आवाज उठाने का मंच बताया है। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के करोड़ों लोगों को अपनी समस्याएं लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखने का अवसर देती है। विकास उपाध्याय के मुताबिक महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को जनसंघर्ष का माध्यम बनाया था और राहुल गांधी उसी विचारधारा को आधुनिक तकनीक के जरिए आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म किसान मजदूर युवा महिला छात्र और कर्मचारियों समेत हर उस नागरिक की आवाज सामने लाने का माध्यम है जो अपनी समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि अन्याय के सामने चुप नहीं रहना सत्य के साथ खड़ा होना और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना ही आज के दौर का सत्याग्रह है।