Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Oct-2026

अरबाज खान की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा खान का सोमवार को पहला जन्मदिन मनाया गया। मुंबई स्थित घर पर हुए सेलिब्रेशन में खान परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। सलमान खान सोहेल खान और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे। लंबे समय बाद सलीम खान भी नजर आए। वह पत्नी सलमा खान के साथ अरबाज के घर पहुंचे जबकि बाद में सोहेल खान उन्हें कार तक ले जाते दिखाई दिए। समन के बावजूद हनी सिंह साइबर पुलिस के सामने नहीं पहुंचे रैपर और सिंगर हनी सिंह सोमवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। उन्हें दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह ने पेश होने के लिए और समय मांगा है। अब साइबर पुलिस कोर्ट से अरेस्ट वारंट मांगने और उनके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। मामला कॉन्सर्ट के वायरल वीडियो से जुड़ा है। यामी गौतम के हिमाचल शिफ्ट होने की खबरों का खंडन एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर के मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप से बसने की खबरों को आदित्य धर की टीम ने खारिज कर दिया है। टीम ने इन खबरों को गलत बताया है। हाल ही में दावा किया गया था कि दोनों हिमाचल के मंडी जिले में शिफ्ट होने वाले हैं। यामी हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और उन्होंने शादी से पहले मंडी के गोहर में जमीन के साथ एक पारंपरिक हेरिटेज घर खरीदा था जहां उनकी और आदित्य धर की शादी हुई थी। ‘हनुमान अंश’ की टीम पहुंची कैंची धाम बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम सोमवार सुबह कैंची धाम पहुंची। फिल्म की सफलता से उत्साहित टीम ने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या टीम के साथ सुबह 7 बजे आरती में शामिल हुए। अभिनेता ने उत्तराखंड के खटीमा में आयोजित आदि रंगोत्सव का भी जिक्र किया और कहा कि वहां की संस्कृति और परंपराओं ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस एक्टर विद्युत जामवाल ने ‘स्ट्रीट फाइटर’ के एक इवेंट में अपने अनोखे स्टंट से लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने करीब 15 मिनट तक सांस रोककर एकटक बैठे रहने का कारनामा किया। इस दौरान उन्होंने करीब 20 मिनट तक पलकें नहीं झपकाईं। कुछ देर बाद उनके पैरों में कंपन और आंखों में आंसू भी दिखाई दिए। इवेंट में विद्युत ने अपनी हॉलीवुड फिल्म किरदार और शूटिंग के अनुभवों के साथ बॉलीवुड से तुलना पर भी खुलकर बात की।