सीएम मोहन बोले- अधिकारियों की ‘जलेबी की दुकान’ नहीं चलने देंगे अफसरशाही पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछले कुछ समय से सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में अधिकारी प्रमोशन करना ही भूल गए थे। डीपीसी की प्रक्रिया तक पता नहीं थी। पूछने पर रिकॉर्ड नहीं मिलने का बहाना बनाया जाता था। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रमोशन रोकना संभव नहीं है। भोपाल में कृषि विभाग के कर्मचारियों के प्रमोशन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लंबित प्रमोशन मामलों को निपटाने के साथ अब हर साल नियमित रूप से डीपीसी होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कर्मचारी जीएडी से डरते थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की यह ‘जलेबी की दुकान’ अब नहीं चलने दी जाएगी और प्रक्रियाओं को सरल करेंगे। कृषि विभाग में 1500 से ज्यादा भर्तियां: पीएससी और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से उप अभियंता सचिव और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे 1500 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 1 लाख नए पदों का लक्ष्य: सरकार ने अगले साल तक विभिन्न विभागों में कुल 1 लाख नए पदों पर भर्ती का लक्ष्य तय किया है। MLA ने कहा-चलो बाहर निकलो वरना बदतमीजी करने लगूंगा भोपाल में मेट्रो के ऑरेंज लाइन के फेज-2 के रूट पर उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने फिर आपत्ति उठाई है। सोमवार देर रात जब मेट्रो टीम भोपाल टॉकीज के पास स्थित शाही कब्रिस्तान पहुंची और बेरिकेड्स लगाने शुरू किए तो विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने मेट्रो और पुलिस अफसरों से कहा कि चलो बाहर निकलो वरना मैं बदतमीजी करने लगूंगा।उनकी मेट्रो के कब्रिस्तान में से अंडरग्राउंड रूट निकालने को लेकर नाराजगी थी। देर रात जब पता चला कि मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारी-कर्मचारी कब्रिस्तान के बाहर बेरिकेड्स लगा रहे और मशीनें लेकर पहुंचे तो वे मौके पर पहुंच गए। महिलाओं के आपत्तिजनक VIDEO बनाने वाले पर पहली FIR ग्वालियर में महिलाओं से दोस्ती कर चोरी-छिपे उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में पकड़े गए आरोपी योगेश गुप्ता के खिलाफ पहली FIR दर्ज हुई है। एक साध्वी ने विश्वविद्यालय थाने पहुंचकर उसके खिलाफ छेड़छाड़ रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। साध्वी के मुताबिक 10 अगस्त को वह स्कूटी से लौट रही थीं। दोपहर करीब 3 बजे हुरावली चौराहे पर योगेश उनकी स्कूटी के सामने आ गया और रास्ता रोककर उनका हाथ पकड़ लिया। उसने कहा- ‘मैं तुम्हें पसंद करता हूं मुझसे दोस्ती कर लो।’ ऊपर चक्रवात...आज से 4 दिन बारिश मध्य प्रदेश के ऊपर हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी है। इस वजह से जबलपुर रीवा और शहडोल संभाग में अगले 4 दिन बारिश होने का अनुमान है। इंदौर और भोपाल में दिन में तेज धूप और रात में ठंडक रहेगी। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक मंगलवार को पन्ना सतना रीवा मैहर मऊगंज सीधी सिंगरौली और शहडोल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। 7 और 8 अक्टूबर को भी यहां बारिश हो सकती है।