CM बोले- लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित बुंदेली समागम में लाड़ली बहना योजना को लेकर मजाकिया अंदाज में बड़ा बयान दिया। छतरपुर की बुंदेली कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी ने उनसे पूछा कि आपने अपनी जिज्जियों यानी बहनों के लिए तो बहुत कुछ किया है लेकिन जिज्जियों की बिन्नुओं यानी बेटियों के लिए क्या करना चाहते हैं। इस पर सीएम ने कहा “तुमको मालूम नहीं लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई। मुझे क्या पता था मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है।” ASI डॉक्टर-साध्वी समेत 50+ महिलाओं के अश्लील VIDEO बनाए: ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को जाल में फंसाने वाले युवक को पकड़ा है। उसके मोबाइल से 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इनमें MP और UP के अलग-अलग शहरों की महिलाएं शामिल हैं। इंदौर में पहली बार आए साइंटिफिक रोलर 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले की तैयारियां अब आधुनिक तकनीक के साथ की जा रही हैं। मैदान में पहली बार 200 500 और 750 किलोग्राम वजन वाले आधुनिक रोलर मंगाए गए हैं। ये पुराने मैनुअल रोलर की तुलना में आकार में बड़े हैं और इनके वजन का वितरण भी अलग तरीके से किया गया है। इन्हें चेन्नई से इंदौर लाया गया है। 4 विदेशी लड़कियों की तस्करी ट्रेन में पकड़ाया मास्टरमाइंड ग्वालियर GRP ने रविवार को अलीगढ़ में किराए के मकान पर छापा मारकर म्यांमार की 4 विदेशी लड़कियों को रेस्क्यू किया। इनमें 2 नाबालिग हैं। ट्रेन में पकड़े गए मुबीन (25) को पुलिस इस मामले का मास्टरमाइंड बता रही है। उसका साथी मोहम्मद हसन (35) भी पकड़ा गया ह अमरकंटक में 16° इंदौर में 18° से नीचे तापमान मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद दिन में गर्मी और रात में ठंडक बढ़ गई है। पिछली 3 रातों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। यह अनूपपुर के अमरकंटक में 16° और इंदौर में 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं भोपाल उज्जैन-पचमढ़ी में भी पारा लुढ़का है। हालांकि दिन में तीखी धूप खिली है। इससे उमस और गर्मी महसूस हो रही है।