Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Oct-2026

MP में वेयरहाउस से 24 EVM चोरी मध्य प्रदेश के अनूपपुर के पुराने तहसील कार्यालय के पीछे बने ईवीएम वेयरहाउस से 24 EVM चोरी हो गई हैं। इनमें 8 बैलेट यूनिट (BU) और 16 कंट्रोल यूनिट (CU) शामिल हैं। ये मशीनें 2014 से स्थानीय चुनाव के लिए सुरक्षित रखी गई थीं। EVM चोरी का मामला ऐसे समय सामने आया है जब प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत 29 सितंबर को 103 पदों पर मतदान हुआ है। इनमें 79 सरपंच 15 जनपद पंचायत सदस्य 5 जिला पंचायत सदस्य और 4 पंच पद शामिल हैं। BJP प्रदेश प्रभारी बोले- 3 महीने में गुटबाजी सुलझाओ मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने संभाग और जिला प्रभारियों से कहा- गुटबाजी और नाराजगी तीन महीने में दूर करें। आपसी मतभेद बातचीत से सुलझाएं। समझाने के बाद भी कोई नहीं मानता है तो उनके नाम और मोबाइल नंबर की सूची प्रदेश नेतृत्व और प्रभारी को भेजें। देब ने कहा- नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने की संस्कृति तत्काल बंद करिए। बड़ी मालाओं और दिखावे की जगह सादगी अपनाइए। होर्डिंग और बैनर में नेताओं की बड़ी तस्वीरों की बजाय केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार कीजिए। आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में रहेंगे। उनके दौरे का सबसे बड़ा कार्यक्रम राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन है जिसमें प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। शाह के कार्यक्रम में किसान-पशुपालक और सहकारिता के साथ-साथ नए आपराधिक कानून उच्च शिक्षा और सड़क अधोसंरचना से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं। शाह 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे और होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। रिटायर्ड IAS का मर्डर कर 2KM पैदल भागा केयरटेकर भोपाल के रातीबड़ इलाके के सूरज नगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी केयर टेकर वरुण कुमार के भागने का पूरा रूट ट्रेस कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात के अंधेरे में ही ट्रेन पकड़कर फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश दिल्ली और पंजाब में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की दर्जनभर टीमें तैनात की गई हैं। MP से 10 अक्टूबर तक विदाई लेगा मानसून मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 10 अक्टूबर तक हो जाएगी। इससे पहले तेज धूप और बारिश वाला मौसम रहेगा। अगले 3 दिन भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी तो चौथे दिन 5 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में ठंडक रहेगी।