Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Oct-2026

राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र पर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस पर कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने राहुल गांधी को बिना लक्ष्य की मिसाइल कह दिया । टेटवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी का कोई निश्चित लक्ष्य नहीं होता और वे कब क्या बोल दें यह खुद उन्हें भी पता नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार युवाओं को लगातार रोजगार और पदोन्नति दे रही है। मंत्री ने राहुल गांधी को नसीहत दी कि वे बयानबाजी से पहले सोच-समझकर अपनी बात रखें।