Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Oct-2026

बांधवगढ़ में 1 महीने की सफारी एडवांस फुल पहले ही दिन दिखी बाघिन तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर से नए पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई. इसके साथ ही टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में जंगल सफारी दोबारा शुरू हो गई. पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया. पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत कियासफारी वाहनों में सवार पर्यटकों ने बाघिन की गतिविधियों को काफी देर तक देखा और इस खास पल को कैमरों में कैद किया. नए पर्यटन सत्र के पहले ही दिन बाघिन के दीदार से पर्यटकों का उत्साह और बढ़ गया.क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि नए पर्यटन सत्र के शुरू होने से पहले ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की लगभग एक माह की ऑनलाइन टिकट बुकिंग हो चुकी है. इससे पर्यटकों में बांधवगढ़ को लेकर उत्साह और रुचि का पता चलता है. मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का लोकतंत्र पूरी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ाते हुए देश मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गांधी जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ओल्ड विधानसभा चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उज्जैन में शाही मस्जिद के आसपास 500 मीटर तक बैरिकेडिंग उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को तोड़ने के दौरान सोमवार को हुए उपद्रव के पांचवें दिन भी उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। सुबह से जुम्मे की नमाज के लिए भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच शहर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई।इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार को जिस जगह से पथराव हुआ था वहा पर भारी पुलिस बल लगाया गया। हालांकि सभी जगह शांति पूर्वक जुम्मे की नमाज अदा का ली गई।शाही मस्जिद से 500 मीटर आगे तक पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। इस क्षेत्र के आगे लोगों की आवाजाही रोक दी गई थ्ी। पत्नी की छाती पर चढ़कर गला रेता तड़पाया प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पति ने दोस्त के साथ अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। छाती पर चढ़कर सिर और गर्दन पर करीब 15-20 वार किए। 5-7 बार लातें मारीं और जमीन पर पटककर घसीटा। गला रेतने की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। घटना अमलतास कॉलोनी की है। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 27 वर्षीय ज्योति चौरसिया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से महाराजपुर की रहने वाली थी। करीब एक महीने पहले ही अमलतास कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आई थी। पास के होटल में वेटर का काम करती थी। चारधाम यात्रा के नाम पर MP के यात्रियों से फ्रॉड चारधाम यात्रा पर गए आलीराजपुर जिले के 145 यात्रियों के साथ आयोजक ने फ्रॉड किया। यात्रियों को आधे रास्ते में उत्तराखंड के चमोली में ले जाकर छोड़ दिया। रास्ते में एक्स्ट्रा पैसे भी ले लिए। यात्री यहां चार दिन तक फंसे रहे। शिकायत के बाद आयोजक केवलदास त्यागी महाराज से उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ की। उसके पास से शराब की बोतलें गांजा और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। बताया जाता है कि महाराज गुजरात के वलसाड का रहने वाला है। आलीराजपुर में प्रतिष्ठित लोगों के माध्यम से बाबा ने पोस्टर बना लगवा रख थे। 10 अक्टूबर तक विदाई लेगा मानसून मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 10 अक्टूबर तक हो जाएगी। इससे पहले तेज धूप और बारिश वाला मौसम रहेगा। अगले 3 दिन भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी तो चौथे दिन 5 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में ठंडक रहेगी।