उत्तराखंड दौरे पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उन्होंने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों जिला प्रभारियों और महामंत्रियों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा करेंगे। बैठक से पहले अमरपाल मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं के स्नेह के लिए वे आभारी हैं। ओबीसी मोर्चा तीसरी बार संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में गरीब कल्याण और समाज उत्थान की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री से लेकर कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अन्याय पिछड़ों के साथ हुआ है जिसे पीढ़ियों ने देखा है। इसीलिए 64 साल राज करने वाली कांग्रेस को पिछड़े वर्ग ने ही सत्ता से उखाड़ फेंका है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी एमडीडीए ने अपनी पहचान को जनभागीदारी और रचनात्मकता से जोड़ने की पहल की है। इसी क्रम में आयोजित मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को बुधवार को प्राधिकरण कार्यालय में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य आमजन की रचनात्मक सोच के जरिए प्राधिकरण की पहचान को नया स्वरूप देना था। उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रत्याशी चयन की रूपरेखा पर जानकारी दी है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में जितने भी नाम आए थे उनमें से 15 नामों को सेंटर को भेज दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि दो दिन के अंदर सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड प्रत्याशी की घोषणा कर देगा। नामांकन की अंतिम तिथि 6 तारीख है और भाजपा का प्रत्याशी नामांकन करेगा। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में राज्यसभा की सीट को जीतेगी। : देहरादून के D A V पीजी कॉलेज में बीते दिन छात्र संघ चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता विनीत भट्ट उर्फ बंटू को पुलिस द्वारा कॉलेज से गिरफ्तार करने को लेकर कांग्रेसी नेताओं में भारी रोष है। D A V पीजी कॉलेज की ही लॉ प्रोफेसर और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन पुलिस का रेवैया भेदभाव पूर्ण रहा। उन्होंने एबीवीपी के छात्रों का हवाला देते हुए कहा कि जब उनके द्वारा प्राचार्य से दुरव्यवहार किया जाता है अभद्रता की जाती है तो पुलिस प्रशासन उन्हें जेन जी कहकर छोड़ देता है। वहीं जब N S U I छात्र नेता कॉलेज जिसे शिक्षा का मंदिर भी कहा जाता है वहां मतदान करने के लिए पहुंचता है तो उसको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है ये पूरी तरह से तानाशाही नहीं तो और क्या है। राजधानी देहरादून के हिमालय संस्कृति केंद्र नींबूवाला (गढ़ी कैंट) में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पीढ़ियों का कारवां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समाज कल्याण मंत्री खजान दास मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से लगभग ₹149 करोड़ की पेंशन 9 लाख 92 हजार लाभार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है साथ ही दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग व्यवस्था और एनआईवीएच के बच्चों के लिए भी सहायता राशि जारी की गई है। एंकर : देश में चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन शुरू करने की तैयारी की है। 2 अक्टूबर से कांग्रेस देशभर में जनजागरण और विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग का निष्पक्ष रहना जरूरी है। उत्तराखंड में भी जनपद महानगर और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस सहयोगी दलों के साथ एक सप्ताह तक कार्यक्रम चलाकर चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ जनता के बीच अभियान चलाएगी।