Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Sep-2026

बद्रीनाथ के ब्रह्म कपाल में विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान भारतीय संस्कृति से हुए प्रभावित उत्तराखंड के भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम में पितृ पक्ष के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भगवान बद्री विशाल के दर्शन के बाद श्रद्धालु ब्रह्म कपाल तीर्थ स्थल पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण कर रहे हैं। इसी क्रम में रूस और मॉस्को से पहुंचे विदेशी श्रद्धालुओं ने भी भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार अपने पूर्वजों और दिवंगत रिश्तेदारों की मुक्ति के लिए पिंडदान किया। विदेशी श्रद्धालुओं ने ब्रह्म कपाल को स्वर्ग के समान बताते हुए यहां की धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कृति की सराहना की। उनका कहना है कि इस पवित्र स्थल पर पिंडदान और तर्पण करने से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव हुआ। देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अनिल पाल की देखरेख में संपन्न चुनाव में अध्यक्ष पद पर नवदीप राणा ने 1759 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र सिंह 2388 मतों के साथ निर्वाचित हुए जबकि सचिव पद पर नीलांश ने 2355 मत प्राप्त कर बाजी मारी। सह सचिव पद पर अनुष्का ठाकुर 892 मतों से विजयी रहीं। कोषाध्यक्ष पद पर अंजलि भट्ट ने 1507 और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अनुज डोभाल ने 1247 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। मनोनीत कार्यकारिणी में त्वैसा सिंह राधिका नेगी और निकिता शर्मा को शामिल किया गया। विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी गई। देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप के आरोप लगाए। उन्होंने पंचायत निकाय सहकारिता और छात्रसंघ चुनावों में नियमों के उल्लंघन और अनियमितताओं का आरोप लगाया। काजी निजामुद्दीन ने नारसन ब्लॉक में ग्राम प्रधान चुनाव की आठ राउंड तक चली मतगणना और नगर निकाय चुनाव में राय चौधरी इस्लाम का नामांकन निरस्त किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने सहकारिता चुनाव में परिसीमन बदलने और छात्र नेताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे भी उठाए। कांग्रेस नेता ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के साथ कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं के वोट देने के अधिकार का सम्मान होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा में तैयारियां और चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम आधिकारिक रूप से प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम जारी होते ही उसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। केदारनाथ में प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यक्रम संगठन और सरकार के समन्वय से आयोजित किया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह जुटेंगे और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाएगा। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में करीब 8 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं जिनमें लगभग सवा सात लाख मतदाता अनुपस्थित स्थानांतरित या मृत घोषित किए गए हैं। इसके अलावा करीब साढ़े 24 लाख लोगों को नोटिस दिए जाने और लगभग एक लाख अन्य नाम हटाए जाने की आशंका जताई गई है। भाजपा का कहना है कि SIR की प्रक्रिया पहले भी होती रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा और निर्वाचन आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। इस प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।