गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है माता उसे देखें गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचकर अपने निजी जीवन की परेशानियों का जिक्र किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि उनके जीवन में भी कुछ राक्षस हैं और वह मां काली से उनसे मुक्ति की प्रार्थना करने आई हैं। सुनीता ने मीडिया में चल रही चर्चाओं पर नाराजगी जताते हुए लोगों से सपोर्ट की अपील की। उन्होंने कहा कि मीडिया को ऐसी बातों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। सुनीता ने भावुक होकर कहा कि अगर किसी के घर की बेटी या बहू को ऐसे हालात से गुजरना पड़े तो वह कैसा महसूस करेगा। कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी पीएम मोदी के सामने गाया भजन नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के मौके पर आयोजित भजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। कार्यक्रम में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सिंगर साधु तिवारी ने ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान पीएम मोदी खंजरी बजाकर भजन की ताल देते नजर आए। कार्यक्रम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित किया गया था। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने प्रस्तुति दी और हनुमान चालीसा का पाठ किया। 10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत 4 सितंबर तक कर रहे थे शूटिंग ‘वेलकम’ ‘आशिकी’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले एक साल से लंग कैंसर का इलाज करा रहे थे। उनके बेटे और फिल्ममेकर मोहसिन खान ने बताया कि मुश्ताक खान 4 सितंबर तक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इलाज का उन पर असर हो रहा था लेकिन निधन से करीब 10 दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मुश्ताक खान ने आखिरी बार मुंबई के मड आइलैंड में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह की डेब्यू फिल्म ‘टार्जन’ के लिए शूटिंग की थी। तापसी पन्नू का खुलासा- हीरो की पत्नी मुझे पसंद नहीं करती थी इसलिए फिल्म से निकाला एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दौर के एक अनुभव का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में तापसी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग की तारीखें तय होने के बाद भी उन्हें प्रोजेक्ट से हटा दिया गया था। उनके मुताबिक मेकर्स ने उन्हें बताया था कि फिल्म के हीरो की पत्नी उन्हें पसंद नहीं करती थीं। तापसी ने किसी अभिनेता या फिल्म का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि करियर की शुरुआत में उन्हें बिना स्पष्ट वजह बताए रिप्लेस किए जाने का सामना करना पड़ा था। पहली फिल्म बंद हुई तो अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया ‘शेरशाह’ से मिली नई पहचान एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि मुंबई में शुरुआती दौर काफी मुश्किल रहा। दिल्ली के मिडिल क्लास परिवार से आने वाले सिद्धार्थ ने शुरुआत में मॉडलिंग के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 21 साल की उम्र में मुंबई पहुंचे लेकिन जिस फिल्म से उन्हें शुरुआत करनी थी वह प्रोजेक्ट बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने ऑडिशन और काम की तलाश के दौरान आर्थिक तंगी का सामना किया और बताया कि कभी अंडे और शकरकंद खाकर भी गुजारा करना पड़ा। बाद में वह करण जौहर की फिल्म ‘माय नेम इज खान’ में असिस्टेंट डायरेक्टर बने और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बतौर अभिनेता लॉन्च हुए। कई फिल्मों के बाद ‘शेरशाह’ ने उनके करियर को नई पहचान दी।