Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Sep-2026

कर्नाटक CM का दावा- 12 विधायकों ने दो शादियां कीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के ‘करीब 12 विधायकों की दो शादियां हैं’ वाले बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा में बेंगलुरु में बढ़ते शहरीकरण और आबादी पर बात करते हुए यह टिप्पणी की। शिवकुमार ने कहा- बेंगलुरु आने वाले लोग वापस नहीं जाते। यहां रहने वाले करीब एक दर्जन विधायकों की दो शादियां हैं और मैं उनकी लिस्ट दे सकता हूं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनसे इन विधायकों के नाम बताने की मांग की। तमिलनाडु CM बोले- मेरी मोटी चमड़ी आलोचना से नहीं डरता तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को कहा कि उनकी ‘मोटी चमड़ी’ उन्हें आलोचना से बचाती है। उन्होंने विपक्षी DMK पर पुराने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर आलोचना की। मदारंथकम में विजय अपनी पार्टी TVK की उम्मीदवार मरागाथम कुमारवेल के लिए प्रचार कर रहे थे। यह प्रचार 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए था। मणिपुर में उग्रवादियों ने 4 नगा लोगों की हत्या की: मणिपुर के कामजोंग जिले में गुरुवार शाम चार नगा लोगों की हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप कुकी नेशनल आर्मी-बर्मा (KNA-B) के उग्रवादियों पर लगाया है। पुलिस के मुताबिक हथियारों से लैस उग्रवादियों ने पिलोंग नगा गांव में ग्रामीणों पर गोलीबारी की थी। पिलोंग नगा गांव कामजोंग जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर है। एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्‌डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। विमेंस टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। शहबाज की UN में भारत को जंग की धमकी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को UN में भारत को जंग की धमकी दी। उन्होंने कहा कि भारत सिंधु नदी का पानी न रोके। पानी रोकने की कोशिश को पाकिस्तान युद्ध की कार्रवाई मानेगा। शहबाज शरीफ ने UN में कश्मीर का मुद्दा भी उठाया।