Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Sep-2026

उत्तराखंड में मानसून सत्र को लेकर सरकार की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सत्र 26 अक्टूबर से पहले आयोजित किया जाना है। सरकार के स्तर पर सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सत्र के आयोजन स्थल को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक सभी पक्षों की सहमति के आधार पर सत्र का स्थान तय किया जाएगा। इस दौरान सरकार की ओर से अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा सदन में अन्य जरूरी विषयों पर भी चर्चा होगी। भाजपा द्वारा लगातार युवाओं के बीच संवाद कार्यक्रम किए जाने को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी की युवाओं से जुड़ी गतिविधियों की नकल करने की कोशिश कर रही है। साथ ही तंज कस्ते हुए कहा की “नकल करने के लिए भी अकल की जरूरत होती है।” प्रतिमा सिंह ने दावा किया कि देश का युवा राहुल गांधी के साथ खड़ा है और भाजपा की कोशिशों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना वोट चोरी के पार्टी एक सीट भी नहीं जीत पाएगी। मंगलौर में पिछले 4 दिन से पहले से विधुत विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर धरने पर बैठे किसानों का गुस्सा आज उस वक्त सातवें आसमान पर पहुँच गया जब विजिलेंस की छापेमारी को लेकर धरने पर बैठे रहने के बावजूद आज सुबह सुबह ही कई गाँवो में विजिलेंस द्वारा ज़बरदस्त छापेमारी कर दी गई जिसको लेकर विधुत विभाग के कार्यलय पर बैठे किसानों ने गुस्से में ऐलान किया कि यदि अब भी विभाग ने उनकी माँगे नही मानी तो 11 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के बूढ़पुर में महापंचायत की जाएगी अगर उनकी माँगे पूरी नही हुई तो आंदोलन को और तेज़ कर सरकार को घेरने का काम किया जाएगा l हाल ही में चेन्नई और हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने राज्य की नई फिल्म नीति और प्रमुख शूटिंग लोकेशंस का प्रस्तुतीकरण किया। नोडल अधिकारी के.एस. चौहान के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार फिल्म नीति को देशभर के फिल्म निर्माताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। दक्षिण भारत के बड़े फिल्म मेकर्स और रामोजी फिल्म सिटी के प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में शूटिंग में रुचि दिखाई। वर्तमान में राज्य में हर साल करीब 200 से 250 फिल्म और अन्य प्रोजेक्ट्स की शूटिंग हो रही है जिससे पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में सियासी बयानबाजी के बीच बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ सरकार पर आरोप लगाना रह गया है। उन्होंने कहा कि चुनावी साल में कांग्रेस को ऐसे मुद्दे उठाने चाहिए जिनसे जनता को कोई ठोस संदेश मिले। बीजेपी प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड विकसित भारत मिशन के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है और यही बात कांग्रेस की चिंता बढ़ा रही है। देहरादून के युवा केंद्र आमवाला में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों से परिचय लेकर सरकार की खेल योजनाओं की जानकारी दी। खेल मंत्री ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए अब तक 3 लाख 17 हजार 988 खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं जो पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि युवाओं में पढ़ाई के साथ खेलों के प्रति भी रुचि बढ़ रही है। सरकार राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब और सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में जनसमस्याओं से जुड़ी 102 शिकायतें दर्ज हुईं। अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निवेश के नाम पर करीब 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी और नौकरी दिलाने के नाम पर 1.75 लाख व 50 हजार रुपये की ठगी के मामले भी सामने आए जिनकी जांच सौंपी गई। मोबाइल नेटवर्क पेयजल भूमि विवाद अतिक्रमण रास्ता बंद होने और बारिश से क्षतिग्रस्त दीवारों की शिकायतें भी पहुंचीं। बुजुर्ग महिला ने बेटे-बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया जिस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।