सरकार और विभाग से अपनी मांगों के समर्थन में उत्तराखंड में आज कलाकार सड़कों पर उतरे। जहां उन्होंने देहरादून के गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक कूच किया। हालांकि हाथी बड़कला क्षेत्र में बैरिकेटिंग और पुलिस बल के चलते वे वहीं धरने पर बैठे और अपनी पीड़ा का बखान किया। कलाकारों ने संस्कृति निदेशालय पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को गंभीरता से लागू नहीं किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कहा कि कलाकारों को पूर्व की भांति संस्कृति विभाग द्वारा कार्यक्रम आवंटित किए जाएं बिल भुगतान मानदेय में वृद्धि कलाकारों की पेंशन कलाकार कल्याण कोष से सहायता जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम आवंटन में रोस्टर प्रणाली की बाध्यता को समाप्त करना यात्रा भत्ता में कटौती न करना इन मांगों पर अमल किया जाए जिससे कलाकार अपनी जीविका को सम्मान पूर्वक जी सके और सरकार व उनकी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बना रहे। उत्तराखंड में महंगाई को लेकर एक बार कांग्रेस फिर से सड़कों पर नजर आई। देहरादून कांग्रेस महिला महानगर की अध्यक्षा उर्मिला थापा के नेतृत्व में कई महिलाएं कांग्रेस मुख्यालय से एस्ले हॉल चौक की तरफ सरकार के खिलाफ और महंगाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए निकलीं। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई और चीनी के बढ़ते दामों को लेकर सरकार का जमकर विरोध किया साथ ही सरकार का पुतला भी दहन किया। देहरादून महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा उर्मिला थापा ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस के समय में वस्तुओं के दाम में कुछ रुपए की वृद्धि होने पर भी भाजपा की महिला नेत्रियां सड़क पर उतर जाया करती थीं। नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी एक नाबालिग लड़की पिछले करीब 67 दिनों से लापता है। काफी समय बीत जाने के बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और सहयोगियों में नाराजगी है इसी को लेकर बृहस्पतिवार को सितारगंज में परिजनों और सहयोगियों ने प्रदर्शन कर पुलिस से जल्द से जल्द नाबालिग लड़की की बरामदगी की मांग की प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को तलाश करने में पुलिस की ओर से लापरवाही बरती जा रही है उनका कहना है कि करीब 67 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक लड़की का पता नहीं लगा पाई है जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है प्रदर्शन की सूचना पर पूर्व विधायक नारायण पाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समर्थन देते हुए कहा कि नाबालिग लड़की की जल्द बरामदगी होनी चाहिए उ भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के राष्ट्र और समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी मौजूद रहीं जबकि देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पंडित गोविंद बल्लभ पंत के विचारों और राष्ट्रसेवा के उनके दृष्टिकोण को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत को नमन करते हुए कहा कि वे भारत रत्न होने के साथ-साथ प्रखर राष्ट्रवादी और समाजसेवी थे। हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के कार्यक्रमों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का सादगी भरा अंदाज भी देखने को मिला नितिन नबीन ने एक आम भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचकर चाय पी और इसके बाद मंदिर में दर्शन भी किए l भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने मीडिया ब्रीफिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष के हल्द्वानी दौरे के कार्यक्रमों की जानकारी दी l भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि उत्तराखंड में भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी रही और उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया l उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान अलग-अलग वर्गों से संवाद के कार्यक्रम रखे गए हैं। इनमें सबसे अहम कार्यक्रम युवाओं के साथ संवाद का रहा उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने पहाड़ों से लेकर मैदान तक मुश्किलें बढ़ाईं। कहीं भूस्खलन हुआ तो कहीं जलभराव और सड़कें बंद होने से आवाजाही प्रभावित हुई। लेकिन इन चुनौतियों के बीच लोक निर्माण विभाग का फील्ड स्टाफ लगातार मोर्चे पर डटा रहा। मानसून के दौरान प्रदेश में करीब 2200 सड़कें बंद हुईं हालांकि इनमें कई सड़कें बार-बार बंद होती रहीं। PWD की टीमें लगातार मौके पर पहुंचीं और सड़कों को खोलने का काम जारी रखा। फिलहाल प्रदेश में करीब 150 सड़कें बंद हैं। वहीं क्षतिग्रस्त पुलों के निर्माण और मरम्मत का काम भी जारी है। मानसून... पहाड़ों के लिए हर साल एक बड़ी चुनौती लेकर आता है। इस बार भी भारी बारिश के चलते प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन मलबा और जलभराव देखने को मिला। कई इलाकों में सड़कें बंद हुईं और लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान लालकुआं के बेरीपड़ाव में स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सांसद अजय भट्ट अनिल बलूनी कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।