Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Sep-2026

रामनगर के टेड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत से निकलकर एक विशालकाय बर्मीज पाइथन आबादी की ओर पहुंच गया। करीब 17 फीट लंबे और 80 से 90 किलो वजनी बताए जा रहे इस अजगर को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गएखेत से आबादी की तरफ बढ़ रहे इस विशाल सांप को देखकर लोगों में डर का माहौल बन गया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई सूचना मिलते ही रामनगर वन प्रभाग में सांपों का रेस्क्यू करने वाले विशाल कश्यप अपने पिता राकेश कश्यप के साथ मौके पर पहुंचे सामने करीब 17 फीट लंबे विशालकाय बर्मीज पाइथन को देखकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई रेस्क्यू टीम ने बेहद सावधानी के साथ पाइथन को काबू में करने की कार्रवाई शुरू की l काफी मशक्कत के बाद विशाल कश्यप और उनके पिता राकेश कश्यप ने इस विशालकाय बर्मीज पाइथन को सुरक्षित रेस्क्यू कर लियासांप के आबादी से दूर किए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली l सरोवर नगरी से लगभग 65 किलोमीटर दूर जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार को पहुँचे।जहां उनका जोश खरोश के साथ स्वागत व अभिनन्दन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिव एवं कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रॉयल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान हल्द्वानी एफटीआई हेलीपैड पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री धामी को पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएँ सुनीं। उत्तराखंड सरकार के ऑनलाइन कोचिंग को लेकर लिए गए फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले को छात्रों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा से खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और पहाड़ के दूरदराज इलाकों में रहने वाले छात्रों को बड़ा फायदा मिलेगा। नवीन ठाकुर ने कहा कि ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने से चमोली उत्तरकाशी पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जैसे दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों को घर बैठे बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसे छात्रों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है l बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे हैं l इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यसमिति में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा l मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऊर्जा का सीधा फायदा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर भी बड़ा बयान दिया है l सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रख चुकी है और अब सभी को कोर्ट के फैसले का इंतजार है मुख्यमंत्री ने बनभूलपुरा में हुए अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा उन्होंने इसे दोनों दलों की तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम बताया l दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यूजी इंटर्न के साथ ही पीजी डॉक्टर भी आज तीसरे दिन धरने पर बैठे रहे। हालांकि दोपहर आते ही चिकित्सा शिक्षा निदेशक इंटर्न के बीच धरने पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे इंटर्न को समझाने का पूरा प्रयास किया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लेकर शासन स्तर पर जो तय प्रक्रिया है उसका पालन किया जा रहा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमने इंटर्न को पूरी तौर से सकारात्मक आश्वासन दिया है और कहा है कि अन्य राज्यों में स्टाइपेंड है उसका भी आंकलन किया जाएगा और संभव है कि उससे भी ज्यादा स्टाइपेंड उत्तराखंड में दिया जाए। वहीं इंटर्न UG व पीजी इस बात पर पूरी तौर से आश्वस्त नहीं हुए। उनका कहना रहा कि हमें अब तक लिखित में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है इसीलिए हमारा धरना फिलहाल जारी रहेगा। वहीं यूजी इंटर्न ने कहा कि कल यानी 10 सितंबर को दून अस्पताल से घंटाघर तक अपनी मांगों को लेकर एक रैली भी निकालने जा रहे हैं। हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने मीडिया को संबोधित करते हुए बैठक में हुई चर्चा और लिए गए अहम निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रही।हल्द्वानी में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सफल समापन के बाद प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर अपने सुझाव भी रखे दीप्ति रावत ने कहा कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति तैयार करने प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।